Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: मोदी, गहलोत और वसुंधरा,तीनों चेहरों के इर्दगिर्द घूमती सियासत,गांव ढाणियों से लेकर शहर और कस्बे तक चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
The politics of Rajasthan Assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब 25 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारी में सियासी दल जुटे हैं। रेतीले इस राज्य के राजनीतिक फलक पर भले ही कई राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दे हावी रहे हों, लेकिन राज्य में जिन तीन प्रमुख चेहरों की चर्चा गांव ढाणियों से लेकर शहर और कस्बे तक चर्चा हो रही है उससे यह तय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हैं, जिनके इर्दगिर्द चुनावी सियासत घुमती नजर आ रही है।

  • कांग्रेस को मजबूत करती गहलोत सरकार की योजनाएं
  • योजनाओं की बदौलत कांग्रेस चुनाव में मजबूत नजर आ रही
  • भाजपा को भारी पड़ सकता है वसुंधरा राजे का चेहरा घोषित न करना
  • प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा भाजपा की बड़ी ताकत
  • इसके साथ वसुंधरा का चेहरा भी जुड़तरे तो भाजपा को मिलता लाभ
  • वैसे गहलोत के लिए परेशानी बन सकता है पेपर लीक और भ्रष्टाचार का मुद्दा

पीएम की लोकप्रियता इस चुनाव में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं तो सीएम अशोक गहलोत अपनी योजनाओं और गारंटी के दम पर व्यापक जनमानस तक पहुंच स्थापित करते नजर आ रहे हैं। सीएम पद के लिए बीजेपी ने वसुंधरा राजे का नाम भले ही अब तक घोषित ना किया हो, लेकिन कई मतदाताओं का ऐसा मानना है कि वसुंधरा का चेहरा सामने होता तो संभव है कि इस बार विधानसभा चुनाव की तस्वीर बिल्कुल साफ होती। अजमेर के रोहताश जैन कहते हैं कि जैन समाज बीजेपी का परंपरागत रूप से वोटर हैं। उनका कहना है कि वे पीएम मोदी को मजबूती देने के लिए बीजेपी को वोट देंगे। उनका यह भी कहना है कि यह सच है कि प्रदेश का चुनाव है, लेकिन यह भी जरूरी है कि राजस्थान का तेजी से विकास हो। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार है और अगर राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां तेज गति से विकास के काम होंगे। उनके लिए मोदी ‘फैक्टर’ सबसे ही बड़ा है। अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कई मतदाता हैं जिनका यह कहना था कि वे लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अलग-अलग प्राथमिकताओं के आधार पर मतदान करेंगे। छोटे किराना कारोबारी दिनेश सिरोही का कहना है वे ऐसे कई लोगों को जानते हैं जिन्हें गहलोत सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना यानी चिरंजीवी से लाभ मिला है। पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का फायदा तो उन्हें खुद भी मिल रहा है। यही वजह है कि इस सब बातों पर मंथन के बाद वे इस बार कांग्रेस का साथ देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव जब होंगे तो उस समय उनके विचार अलग हो सकते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तीन बार गहलोत दो बार वसुंधरा रहीं सीएम

इधर जाटलैंड के रुप में पहचाने जाने वाले नागौर की चुनावी तस्वीर भी कम रोचक नहीं है। उसने में पीएम मोदी की लोकप्रियता और सीएम गहलोत के कामों की गूंज यहां सुनाई दे रही है। इसके साथ ही कई लोग ऐसे थी थे जिन्होंनें वसुंधरा राजे को लेकर सकारात्मक राय जाहिर की। नागौर के चौधरी सुखेन्द्र सिंह की माने तो चुनाव में कुछ दिन बचे है लेकिन अभी तक उन्हें यही समझ में आया है कि यहां के रहवासी गहलोत की सरकार में चल रही योजनाओं से बहुत खुश हैं। उन्हें लाभ मिल रहा है। लेकिन हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में नागौर के बहुत से वोटर्स मोदी जी को वोट दें। फिलहाल तो अभी ये लोग गहलोत जी के कामों की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि अगर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम को बीजेपी आगे कर देतीे तो तस्वीर साफ हो जाती। ऐेसे में कहा जा सकता है कि राजस्थान के इस चुनाव में जहां सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजस्थान की सियास के दो सबसे बड़े चेहरे हैंख् तो वहीं पीएम मोदी का चेहरा भी यहां पसंद किया जाता है।

तीन बार गहलोत दो बार वसुंधरा रहीं सीएम

बता दें अशेाक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1998 से 2003 सीएम रहे। इसके बाद 2008 से 2013 तक भी सीएम की कुर्सी संभाली और 2018 के बाद से अब तक भी वे ही मुख्यमंत्री रहे। उधर वसुंधरा राजे की बात करें तो 2003 से 2008 और इसके बाद 2013 से 2018 तक राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजस्थान में पिछले 25 साल से राजनीति इन्हीं दो नेताओं के आसपास घूमती नजर आ रही है।

Post Views: 251
Tags: CM Gehlotex cm VasundharaPM Modirajasthan assembly electionrevolving aroundThe politicsthree faces
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version