शानदार शुरुआत के बाद 29 मई से मानसून की रफ्तार थमी हुई. हालांकि, अब मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि करीब एक सप्ताह बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और देश के विभिन्न हिस्सों में फिर से बारिश शुरू हो सकती है। 24 मई को मानसून केरल पहुंचा था, लेकिन अब दक्षिण पश्चिम मानसून की गति धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग की ओर से इसके 12 जून से फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम केन्द्र की माने तो मानसून की चाल अब 12 जून के बाद आगे बढ़ सकती है। वैसे तो भारत में सामान्यतः मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। इस बार 8 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दी थी। जिससे दक्षिण भारत के राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिली थी। लेकिन पिछली 29 मई के बाद से ही मानसून की रफ्तार थम सी गई है। हालांकि मानसून की शुरुआत शानदार थी।
इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून ने शानदार शुरुआत की थी और अपने सामान्य समय से आठ दिन पहले ही, 24 मई को केरल पहुंच गया था। इसके बाद 29 मई के बाद से मानसून की गति अचानक ही धीमी पड़ गई। जिससे देश के कई भागों मानूसनी बारिश की गतिविधियां थम गई …(प्रकाश कुमार पांडेय)हैं।
धीमी पड़ी प्रगति—मानूसन 12 जून के बाद फिर से पकड़ेगा गति
भारतीय मौसम विभाग IMD की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की शुरुआत भले ही जोशपूर्ण रही हो, लेकिन इसके बाद से प्रगति थम-सी गई है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार समय से पहले दस्तक देने के बाद अपेक्षा की जा रही थी कि यह तेजी से उत्तर और मध्य भारत की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अनुमान जता रहे हैं कि मानसून 12 जून के बाद फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 12 से 13 जून को एक मौसम प्रणाली weather system विकसित होने की संभावना है। जिससे मानसून को गति मिल सकती है। यह देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय हो सकेगा।
जानें क्या कह रहे हैं मौसम के संकेत
मौसम के पूर्वानुमानों में भिन्नता के चलते कुछ अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। विशेषज्ञ फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं कि मानसून कब और कितनी तेजी से आगे बढ़ेगा। लेकिन बंगाल की खाड़ी की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
फिलहाल देश के कई हिस्सों में गर्मी का दौर जारी
मानसून के थम जाने के कारण उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में भी इस समय तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। जिसके चलते मौजूदा दौर में आमजन को भीषण गर्मी सता रही है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सलाह दी है कि वे अभी जल्दबाज़ी में खरीफ फसलों की बुआई न करें, क्योंकि मानसून की दोबारा सक्रियता में कुछ समय लग सकता है। साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण और गर्मी से बचाव के उपाय जारी रखने की सिफारिश की गई है।
मानसून अपडेट
भारतीय मौसम विभाग IMD की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी है। हालांकि इसके 12 जून के बाद एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना है।
उत्तर भारत
दिल्ली: गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम 28°C रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजस्थान: कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, जो आगामी दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है। अन्य क्षेत्रों में गर्मी बनी रह सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार: बारिश का सिलसिला थम गया है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। बिहार में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
पूर्वोत्तर भारत
मेघालय: बहुत भारी बारिश की संभावना है।
गुवाहाटी: हल्का कोहरा और आंशिक रूप से धूप रहने की संभावना है।
दक्षिण भारत
बेंगलुरु में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। चेन्नई में गर्मी बने रीने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। हैदराबाद में भी बादल और सूरज के बीच मौसम रहेगा, अधिकतम तापमान 35°C के आसपास रहने की संभावना है।
पश्चिम भारत
मुंबई में बादल और सूरज के बीच मौसम रहने वाला है। अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने की संभावना है। पुणे में कुछ हिस्सों में तूफान की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31°C के आसपास रहने की संभावना है। अहमदाबाद में आज गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां अधिकतम तापमान 41°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
दक्षिण-पश्चिम भारत
त्रिवेंद्रम केरल में थोड़ी सी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। पणजी गोवा में एक या दो अल्पकालीन बौछारें होने की संभावना जताई गई है। आज 6 जून को अधिकतम तापमान 31°C के आसपास रहने की संभावना है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)