Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

आधुनिक अयोध्या:…रामलला की इस पावन नगरी को मिलने वाली है ये नई पहचान…यहां बनेगा देश का पहला फ्लोटिंग बाथिंग कुंड

DigitalDesk by DigitalDesk
April 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
The number of devotees is continuously increasing since the construction of Ram temple in Ayodhya
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आधुनिक अयोध्या:…रामलला की इस पावन नगरी को मिलने वाली है ये नई पहचान…यहां बनेगा देश का पहला फ्लोटिंग बाथिंग कुंड

उत्तरप्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ रही है। रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब यूपी की योगी सरकार की ओर से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। योगी सरकार लगातार इस दिशाा में काम कर रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • सरयू में सुरक्षित स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु
  • योगी सरकार की ओर से की जा रही नई व्यवस्था
  • जल्द ही नया बनकर तैयार होगा बाथिंग कुंड
  • अयोध्या के विकास में एक ऐतिहासिक कदम
  • सरयू नदी पर बनेगा देश का पहला फ्लोटिंग बाथिंग कुंड

अब श्रद्धालु सरयू नदी में बगैर किसी भीड़भाड़ के सुरक्षित स्नान करेंगे। इसके लिए योगी सरकार की ओर से जल्द ही नया बाथिंग कुंड बनाया जाएगा। योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या के विकास में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सरयू नदी पर देश का पहला फ्लोटिंग बाथिंग कुंड बनाने का फैसला लिया है।

राम नगरी अयोध्या दुनिया भर के श्रद्धालुओं खासकर राम भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। यहां श्रद्धालुओ की संख्या लगातार नए अध्याय लिख रही है। प्रभ श्री राम का मंदिर बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से और रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह अभिनव योजना तैयार की है।

जानें आखिर क्या है फ्लोटिंग बाथिंग कुंड और उसका जादू?

फ्लोटिंग बाथिंग कुंड..यह कोई साधारण स्नान कुंड नहीं है। पॉन्टून और फाइबर से बनी यह पानी में तैरती संरचना नदी के पानी पर स्थिर रहेगी। लेकिन जैसे ही सरयू नदी का वॉटर लेबल बढ़ेगा या कम होगा, तब भी यह अपने आप ही एडजस्ट हो जाएगी। एक साथ यहां करीब 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। वह भी पूरी सुरक्षित और आरामदायक सुविधाओं के साथ।

सरयू नदी की गोद में तैरते इस फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर ही नहीं मजबूत रेलिंग और कपड़े बदलने के ​लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। विश्राम के लिए यहां आरामदायक बेंच होंगी। आपातकालीन सहायता बोट के साथ ही रोशनी के लिए सोलर लाइटें और आस-पास शॉपिंग की भी सुविधाएं मिलेंगी। अयोध्या में रात के समय भी पूरा यहां का वातावरण मंत्रमुग्ध कर देने वाला होगा। जब यहां पर फ्लोटिंग बाथिंग कुंड और आसपास के दूसरे घाट सोलर लाइट्स से जगमगाएंगे, तो नजारा कुछ ओर ही होगा।

अयोध्या …धार्मिक पर्यटन का नया डेस्टिनेशन

इस अनूठा प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से की जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय का कहना है फ्लोटिंग कुंड की डिजाइनिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रोजेक्ट बनने के बाद अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का नया आयाम प्रदान करेगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आस्था के साथ तकनीक का अनूठा मेल

सरयू नदी में डुबकी लगाने का सपना श्रद्धालुओं का अब और भी भव्य और सुरक्षित होने वाला है। सरयू नदी पर एक ओर जहां श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद की अनुभूति करेंगे। वहीं दूसरी ओर अत्याधुनिक तकनीक की यह सौगात भी श्रद्धालुओं को अयोध्या की भव्यता का एक नया अनुभव प्रदान करेगी। आने वाले समय में श्रद्धालु जब पवित्र सरयू नदी की लहरों पर तैरते फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में पवित्र स्नान करेंगे, तो उन्हें न केवल पवित्रता का भरपूर अहसास होगा बल्कि अयोध्या के नव निर्माण की भी यह गवाही भी देंगे।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 780
Tags: #Ayodhya in Floating Bath Kund#Number of devotees increasesAyodhya Ram temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version