Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

2024 में बनी मोदी सरकार के लिए कई मायनों अहम होगा नया 2025…बिहार के चुनाव से तय होंगे देश के सियासी समीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
January 1, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
The new year 2025 will be important in many ways The political equation of the country will be decided by Bihar elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के बाद मिली अपेक्षाकृत निराशा को हरियाणा और इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके दूर किया, लेकिन अब भी उसे बिहार विधानसभा चुनाव में परीक्षा के दौर से गुजारना होगा। खासतौर पर बिहार की राजनीति के पल-पल बदलते रंग और मिजाज को देखते हुए माना जा रहा है कि यदि साल 2025 के अंत तक कोई उलटफेर हो जाए तो वह भी हैरानी भरा नहीं होगा।

  • हरियाणा और महाराष्ट्र में दूर की भाजपा ने लोकसभा चुनाव की निराशा
  • हरियाणा और इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल
  • अब उसे बिहार विधानसभा चुनाव में परीक्षा के दौर से गुजारना होगा
  • बिहार की राजनीति के पल-पल बदलते रंग और मिजाज
  • 2025 के अंत तक कोई उलटफेर हो जाए तो वह भी हैरानी भरा नहीं होगी

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2024 में तीसरा बार लगातार सत्ता में आई थी, लेकिन अब उसके लिए साल 2025 कई चुनौतियों से भरा होगा। बहुत कुछ तय करने वाला यह साल होगा। भाजपा को लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता जरूर हासिल हो गई, लेकिन अपने दम पर लोकसभा की 240 सीटें ही मिल पाने के चलते वह केन्द्र सत्ता से चूक गई। ऐसी स्थिति में उसके सामने जेडीयू की 12 और लोकजन शक्ति पार्टी की 5 लोकसभा सीटें अहम हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी टीडीपी की 14 लोकसभा सीट और एकनाथ शिंदे गुट की 9 लोकसभा सीटों को मिलाकर 272 के आंकड़े को बनाए रखने के लिए अहम हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पार्टी में आई निराशा को हरियाणा और इसके बाद महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय हासिल कर दूर तो कर लिया है, लेकिन अब भी उसे बिहार के चुनाव में परीक्षा के दौर से गुजरना बाकी है। खासतौर पर बिहार में पल-पल बदलते राजनीति के मिजाज को देखते हुए माना जा रहा है कि यदि साल 2025 के अंत तक कोई उलटफेर हो जाए तो वह भी हैरानी भरा नहीं होगा।

Related posts

Israel Iran war

इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”

March 8, 2026
CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026

बिहार में नीतीश कुमार लगभग दो दशक से ऐसी ताकत के रुप में स्थापित हैं। जिनकी इर्दगिर्द सत्ता घूमती है। चाहे सरकार आरजेडी की हो या उसके सहयोग से बने। चाहे फिर भाजपा के साथ बनी हो। सीएम नीतीश कुमार ही रहे हैं। ऐसे में जब अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी की बिहार में अपने दम पर सरकार होना ही अटल जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ऐसे में यह बात जेडीयू को भी चुभ गई। इसके बाद फिर जो पोस्टर जेडीयू की ओर से लगाए थे, उससे भी साफ हो गया कि बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा।

जेडीयू की ओर से पोस्टर में साफ लिखा- ‘बात जब बिहार की हो तो चेहरा केवल नीतीश कुमार का हो। इस तरह बिहार विधानसभा चुनाव से महीनों पहले ही चुनावी रस्साकशी शुरू हो चुकी है। इसके बीच भी बीजेपी पर अब दबाव होगा कि वह बिहार ईकाइ के नेताओं को साधे रखे। सीएम नीतीश कुमार से हार्ड बारगेनिंग को भी कर ले। दोनों पार्टियों के लिए चुनाव से पहले सीटों का बंटवारा भी इस बार उतना आसान नहीं होगा। इसके अतिरिक्त चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे बिहार के बड़े नेताओं को भी साधना बीजेपी के लिए कम चुनौती पूर्ण नहीं होगा। दरअसल बिहार के चुनावी नतीजे दिल्ली तक असर डाल सकते हैं। इस राज्य में एनडीए को यदि चुनाव में हार झेलनी पड़ी तो फिर भाजपा और जेडीयू के बीच खींचतान शुरु होते दिख सकती है। जिसका सीधा असर दिल्ली तक दिखेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 523
Tags: #important #political equation #Bihar elections 2025#The new year 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version