भारत ने दिया पाकिस्तान को एक और करारा झटका…किसी भी तरह के आयात पर लगाया मोदी सरकार ने प्रतिबंध…!

भारत ने दिय पाकिस्तान को एक और करारा झटका…किसी भी तरह के आयात पर लगाया मोदी सरकार ने ये प्रतिबंध

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम मेंं अब भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी और दूसरे तरीके से भी आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और स्ट्राइक करते हुए उससे कारोबार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में शुक्रवार 2 मई 2025 को ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार यह निर्णय Foreign Trade Policy – FTP 2023 में संशोधन करते हुए लिया गया है। भारत की ओर से लगाई गई इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात किया जाता हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से भारत पहुंचता हो इन सभी तरह के आयातों पर पर अब पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भारत सरकार ने यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय DGFT की ओर से जारी की गई इस अधिसूचना के तहत स्पष्ट किया गया है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में उठाया गया है। Foreign Trade Policy – FTP 2023 में जोड़ा गया नया खंड पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध के तहत कहा गया है।

पाक से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नहीं आएगा कोई सामान

पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए गए सभी तरह के उत्पाद चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात किये जाने योग्य हों या किसी दूसरे नियम के तहत अनुमत हों। उनका डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से आयात या ट्रांजिट किया जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध तब तक जाारी रहेगा जब तक की कोई अगला आदेश जारी नहीं किया जाता है।
इस तरह के प्रतिबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी छूट या राहत केवल भारत सरकार की ओर से विशेष स्वीकृति मिलने के बाद ही दी जा सकेगी। बता दें यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। जिनमें अधिकांश हिन्दू पर्यटक थे।…प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version