Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

FASTag का नया नियम आज से लागू…NH पर कार ले जाने से पहले जानें क्या-क्या किया गया है बदलाव….वरना दोगुना फास्टैगचार्ज लग सकता है

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
The government implemented the new rules of Fastag from February 17
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फास्टैग के नए नियमों को केन्द्र सरकार ने आज 17 फरवरी से लागू कर दिया है। New FASTag Rule लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य फास्टैग में होने वाली परेशानी के चलते टोल पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों को कम करना है। साथ ही यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।

  • FASTag के नए नियम लागू
  • ब्लैकलिस्टेड है फास्टैग तो तत्काल कराएं रिचार्ज
  • टोल प्लाजा पर पेमेंट नहीं तो वसूला जाएगा दोगुना टोल
  • FASTag का नया नियम आज से हुआ लागू

फास्टैग का नया नियम FASTag New Rule अब सोमवार 17 फरवरी 2025 से लागू हो गये हैं।इस नए नियम के तहत जिन भी वाहन चालक यूजर्स के FASTag में लो बैलेंस और पेमेंट में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होगा तो उनसे अतिरिक्त जुर्माना वसूल किया जाएगा।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया NPCI और केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से फास्टैग इकोसिस्टम में कुछ अहम बदलाव किये गये हैं। जिसका लक्ष्य टोल भुगतान को सुव्यवस्थित बनान और टोल प्लाजा पर विवादों को कम करना है। इसके साथ ही धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

ये हैं फास्टैग के नये नियम?

नये फास्टैग का नियम आज सोमवार 17 फरवरी से लागू हो गया है। नए नियमों के अनुसार अगर वाहन के टोल पार करने से पहले आपने फास्टैग 60 मिनट से अधिक समय तक निष्क्रिय रखा और टोल पार करने के करीब दस मिनट बाद तक भी यह निष्क्रिय ही रहता है, तो आपका लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। यानी टोल का भुगतान नहीं हो पाएगा। इस तरह के भुगतान को सिस्टम में ‘एरर कोड 176″ लिखने के बाद रिजेक्ट कर देगा।

इन फास्टैग उपभोक्ताओं को देना होगा अधिक चार्ज

टोल पेमेंट को सरल बनाने के साथ ही टोल पर विवादों में कमी लाने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि के साथ ही लेनदेन अस्वीकार नियमों में भी परिवर्तन किए गए हैं। अब नई गाइडलाइंस के अनुसार वाहन के टोल रीडर से गुजरने के बाद अगर टोल लेन-देन करीब 15 मिनट से अधिक समय में किया जाता है, तो फास्टैग उपयोगकर्ता को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

अपडेटेड नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन एनईटीसी गाइडलाइंस के तहत यदि किसी लेनदेन में देरी होती है और उपयोगकर्ता के फास्टैग खाते में लो बैलेंस रहता है, तो टोल ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इससे पहले फास्टैग यूजर्स टोलप्लाजा पर ही फास्टैग रिचार्ज करने के बाद आगे जा सकते थे। अब नए नियम के बाद फास्टैग यूजर्स को फास्टैग को पहले ही रिचार्ज करना होगा।

नए नियमों का होगा यह असर

फास्टैग FASTag के नए नियम लागू हो गए हैं। अब आप पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है, लेकिन आप फास्टैग रीड होने से करीब एक घंटे यानी 60 मिनट के दौरान या फिर रीड होने के दस मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। आपको नॉमिनल चार्ज पर भुगतान करना होगा। नए नियम के तहत यूजर्स को अपने फास्टैग स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त टोल के पास पहुंचने से पहले से ही आपका फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है, तो इस दशा आप पहले तुरंत रिचार्ज कराते हैं तो भी टोल प्लाजा पर पेमेंट नहीं हो पाएगा। इस तरह आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा।

Post Views: 480
Tags: #Fastag from 17th February#Government implemented new rulesNew rules of #FASTag implemented
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version