Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

बिहार में नजर आने लगा 2024 का जमघट, अपने हनुमान चिराग को क्या मोदी बनाएंगे मंत्री ?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अपने को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उनको 12, जनपथ का बंगला खाली करके नॉर्थ एवेन्यू में रहना पड़ रहा है और नीतीश कुमार के एनडीए से बाहर होने के 15 महीने बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनको जगह नहीं मिली है। अब भी उनके पिता की बनाई पार्टी के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके चाचा पशुपति पारस केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

  • चिराग पासवान ने बताया था स्वयं के पीएम का हनुमान
  • पीएम ने भी दिया था गले लगाकर संकेत
  • नड्डा ने भी बताया था मुख्य धड़े का नेता
  • चाचा पशुपति पारस है अ​भी केन्द्र में मंत्री
  • स्थपना दिवस पर चिराग को मंत्री बनाने की चर्चा

समर्थकों में जागी ये उम्मीद

इसी जुलाई में एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस अंदाज में चिराग को गले लगाया था। उससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको लोक जनशक्ति पार्टी के मुख्य धड़े का नेता बताया था उससे लग रहा था कि उनको केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन इंतजार है कि खत्म ही नहीं हो रहा है। अब एक बार फिर इस बात की चर्चा हो रही है कि उनको केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। उनके समर्थक कह रहे हैं कि किसी भी समय प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें चिराग पासवान को मंत्री बनाया जाएगा। नीतीश की काट में भाजपा को दलित और अत्यंत पिछड़ी जाति के नेता को आगे करना है। तभी यह भी चर्चा है कि किसी अति पिछड़ी जाति के नेता को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि बिहार में जाति गणना के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 36 फीसदी आबादी अत्यंत पिछड़ी जाति की है। यहां तक कहा जा सकता है कि भाजपा अति पिछड़ी जाति के ऐसे नेता को भी केंद्र में मंत्री बना सकती है, जो सांसद न हो। बिहार की जातीय राजनीति को देखते हुए मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल का मामला दिलचस्प हो रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

2019 में पांच सीटों पर मिली थी जीत

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुट केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा और वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा दोनों ने पिछले दिनों शक्ति प्रदर्शन किया था। लोजपा का स्थापना दिवस आज 28 नवंबर को है। ऐसे में रालोजपा की ओर से जहां बिहार के हाजीपुर में स्थापना दिवस को लेकर खास तैयारी की थी वहीं लोजपारा की ओर से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरसअसल यह शक्ति प्रदर्शन लोकसभा चुनाव को लेकर है। इस चुनाव में एनडीए में अधिक से अधिक सीटों पर दावेदारी के लिए शक्तिप्रदर्शन किया जा रहा है। इधर विशेष वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने उद्देश्य से भी दोनों ही गुट स्वयं को लोक जन शक्ति पार्टी का वास्तविक हकदार और दावेदार साबित करने में जुटे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में लोजपा को आधा दर्जन सीटों पर जीत मिली थी। हालां​कि रामविलास पायवान के निधन के बाद जब विधानसभ चुनाव में लोजपा ने तैयारी की तो चुनाव से पहले ही विभाजन हो गया। पशुपति पारस के नेतृत्व में गठित रालोजपा में 5 सांसद शामिल हो गये। ऐसे में लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास वाली में चिराग पासवान अकेले रह गये थे।

पारस हाजीपुर से ही लड़ेंगे चुनाव

वहीं केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पशुपति पारस खुद हाजीपुर सीट से तैयारी में जुट गए हैं। 2024 के चुनाव में वे हाजीपुर से मैदान में मेे उतरेंगे। वैसे पार्टी के स्थापना दिवस की कमान उन्होंने स्वयं संभाल रखी थी। पटना के साथ हाजीपुर को पार्टी और दलित सेना के बैनर, होर्डिंग्स और झंडे के साथ पोस्टर व तोरण द्वार से दुल्हान की तरह सजा दिया गया है। पशुपति पारस का कहना है हाजीपुर उनके नेता रामविलास पासवान की कर्मभूमि रह चुकी है। लिहाजा उन्होंने स्थापना दिवस हाजीपुर में मनाने का फैसला लिया, वे यहां पर ही पूरे समय सक्रिय रहे।

Post Views: 187
Tags: 2024 in BiharHanuman Chirag PaswanLok Sabha Elections 2024PM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version