Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

दिव्य और भव्य महाकुंभ में पवित्र स्नान, पुरुषों की आस्था पर भारी महाकुंभ में नारी…इटली से भी आया महिलाओं का ये दल

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
The flow of devotees continue to arrive in Prayagraj Mahakumbh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। उनका उत्साह देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपकपा देने वाली सर्दी के बाद भी श्रद्धालु पवित्र मां गंगा के जल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु यहां आकर अपने आप को सौभाग्यशाली बता रहे हैं। बता करें महाकुंभ महिलाओं के पहुंचने की तो इस बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आस्था नजर आ रही है।
प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ में वैसे तो संत साधु और सन्यासी भारी संख्या में भाग लेते हैं, लेकिन अगर श्रद्धालुओं की बात की जाए तो पुरुषों की वजाए इस बार महिलाओं की आस्था महाकुंभ के प्रति कुछ अधिक दिखाई पड़ रही है। यह आस्था महाकुंभ में महिलाओं की बढ़ती संख्या को दर्शा रही है।
बता दें इस बार महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या पहुंचे हैं। विशेष रूप से इटली से महाकुंभ में पवित्र स्नान करने 20 महिला श्रद्धालुओं का समूह अपने भारतीय गुरु के मार्गदर्शन में यहां प्रयागराज पहुंचा है। इन महिला श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र गंगा के तट पर वैदिक श्लोकों का उच्चारण किया। इसके साथ ही “हर हर महादेव” का जयघोष भी किया। उनके इस आध्यात्मिक उत्साह ने पूरे महाकुंभ को और भी आकर्षक बना दिया है।
प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचीं इटली की महिला श्रद्धालुओं का कहना है कि वे भारत में अपनी आध्यात्मिक यात्रा को विशेष मानती हैं। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि भारत से उन्हें एक अमूल्य उपहार मिला है जो है यहां की संस्कृति। इस संस्कृति को वे दुनिया भर में फैलाने का काम कर रही है। उनके गुरु उन्हें न केवल आत्म शांति और खुशी प्रदान करते हैं बल्कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा को और भी गहरा बनाते हैं।

अब तक करीब सवा पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान

राज्य सरकार के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ अब तक 5 करोड़ 15 लाख श्रद्धालु गंगा में स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार और स्थानीय मेला प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां कीं गईं हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी प्रशासन ने महाकुंभ से जुड़ी हर जानकारी गूगल पर मुहैया कराई गई है। इतना ही नहीं आमजन की सुविधा के लिए योगी सरकार ने कई स्पेशल बसें भी चलाई गई हैं।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

अगला अमृत स्नान कब

महाकुंभ में 14 जनवरी मकर संक्रांति के मौके पर पहला अमृत स्नान पूर्ण हो चुका है। अब अन्य तिथियां मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बसंत पंचमी 3 फरवरी हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य स्नान माघ पूर्णिमा 12 फरवरी और महाशिवरात्रि को है।

Post Views: 292
Tags: #Women reached Prayagraj #devotees #Prayagraj Mahakumbh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version