सावन का पहला सोमवार मेष राशि के लिए होगा शुभ…मिल सकता है कोई शुभ समाचार..जानें क्या कहता है आज आपका राशिफल
आज 14 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और सावन का पहला सोमवार भी है। आज सावन महीने के पहले सोमवार पर श्रद्धालु भोलेनाथ का प्रसंन्न करने के लिए व्रत रखे हुए हैं। आज चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजे तक मानी जाएगी। आज सोमवार की शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग भी रहेगा। साथ ही आज सोमवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल मंगलवार 15 जुलाई की सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अतिरिक्त आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी है। ऐसे में आज जानते हैं 14 जुलाई 2025 को क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल
♈ मेष (Aries)
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 6
आज राशिफल: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। आज यात्राओं से लाभ होगा।
♉ वृषभ (Taurus)
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 2
आज राशिफल: कामकाज में आज थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आज धैर्य रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज खर्चों पर नियंत्रण रखें।
♊ मिथुन (Gemini)
भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर: 9
आज राशिफल: आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल है। आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। आज किसी जरूरी कागज या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें।
♋ कर्क (Cancer)
भाग्यशाली रंग: चांदी
लकी नंबर: 5
आज राशिफल: पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आज काम में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज खान-पान संतुलित रखें।
♌ सिंह (Leo)
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1
आज राशिफल: आज मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में सफलता मिल सकती है। आज घर में धार्मिक कार्य हो सकता है।
♍ कन्या (Virgo)
भाग्यशाली रंग: भूरा
लकी नंबर: 4
आज राशिफल: मानसिक तनाव से बचें। आज निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
♎ तुला (Libra)
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7
आज राशिफल: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आज वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 8
आज राशिफल: कोई बड़ी योजना आज बन सकती है। आज नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। आज सेहत में सुधार होगा, लेकिन आज यात्राओं से थकान हो सकती है।
♐ धनु (Sagittarius)
भाग्यशाली रंग: पीला
लकी नंबर: 3
आज राशिफल: शिक्षा और प्रतियोगिता में आज सफलता मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी।
♑ मकर (Capricorn)
भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर: 10
आज राशिफल: प्रॉपर्टी या जमीन से संबंधित मामलों में आज लाभ हो सकता है। आज परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज आलस्य से बचें।
♒ कुंभ (Aquarius)
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 11
आज राशिफल: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई पुराना मित्र मिल सकता है।
♓ मीन (Pisces)
भाग्यशाली रंग: आसमानी
लकी नंबर: 12
आज राशिफल: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आज आमदनी भी ठीक रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।प्रकाश कुमार पांडेय





