जैसे ही शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 की सुबह सूर्य की पहली किरण धरती को छूती है, चंद्रमा अपनी युति के प्रभाव से सभी राशियों पर विशेष प्रभाव डालता है। इस दिन का राशिफल विशेष रूप से चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशियों के लिए शुभ है और किसे सावधान रहने की जरूरत है।
अगस्त का पहला दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अधिकांश राशियों के लिए योजनाएं बनाने, निवेश के अवसर और संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयुक्त रहेगा। किसी भी नकारात्मक प्रभाव को संतुलित मन और सकारात्मक दृष्टिकोण से सुधारा जा सकता है
1. मेष (Aries
पॉजिटिव: यात्रा से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और घर की साज-सज्जा या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बन सकती हैं।
नेगेटिव: अत्यधिक आत्मकेंद्रित व्यवहार पारिवारिक रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव बनाएं।
व्यवसाय: मशीनरी, ऑयल या भारी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।
लव: पति-पत्नी के बीच तनाव संभव, संवाद और धैर्य से सुलझाएं।
स्वास्थ्य: मौसमजनित रोग संभव हैं। खान-पान और नियमों का पालन करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
2. वृषभ (Taurus
पॉजिटिव: पारिवारिक और सामाजिक जीवन में व्यस्तता और खुशी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से लाभदायक मुलाकातें होंगी।
नेगेटिव: युवा वर्ग किसी निजी परेशानी से परेशान रह सकते हैं। निर्णय लेने में स्थिरता बनाए रखें।
व्यवसाय: योजनाएं किसी से साझा न करें, गुप्तता बनाए रखें। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं।
लव: वैवाहिक जीवन में समस्या का शांत समाधान खोजें।
स्वास्थ्य: वायरल संक्रमण से बचें, इम्यूनिटी पर ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
3. मिथुन (Gemini
पॉजिटिव: कार्यों में सफलता, धार्मिक कार्यों में रुचि और आत्मिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव: संदेह या वहम से बचें। पड़ोसी से वाद-विवाद की आशंका।
व्यवसाय: प्रॉपर्टी डील से बचें। यात्रा में सतर्कता रखें। मार्केटिंग से लाभ संभव।
लव: पारिवारिक समरसता बनाए रखें, अवैध संबंधों से बचें।
स्वास्थ्य: मौसम को देखते हुए सतर्क रहें, दिनचर्या संतुलित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
4. कर्क (Cancer
पॉजिटिव: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको लोकप्रिय बनाएगी। घर में शुभ कार्य की संभावना।
नेगेटिव: ओवरवर्क से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुरानी बातों को भूलें।
व्यवसाय: सहयोगियों से सहयोग, निवेश में फायदा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
लव: समय निकालने से संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव दूर करने ध्यान और मेडिटेशन करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
5. सिंह (Leo
पॉजिटिव: ग्रह स्थिति अनुकूल। छात्रों के लिए फोकस का समय।
नेगेटिव: भावुक निर्णय नुकसानदायक। बच्चों पर अत्यधिक नियंत्रण न रखें।
व्यवसाय: ऑफिस में समयबद्ध कार्य जरूरी। आय में बढ़ोत्तरी संभव।
लव: भावनात्मक रूप से संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: खानपान में सावधानी रखें, गैस-एसिडिटी संभव।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
6. कन्या (Virgo
पॉजिटिव: घर में नई वस्तु की खरीदारी और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सफलता।
नेगेटिव: मित्रों की सलाह आपको भटका सकती हैं, आज सजग रहें।
व्यवसाय: व्यवसाय में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
लव: दांपत्य जीवन में मधुरता।
स्वास्थ्य: यूरिन संबंधी समस्या, पानी का सेवन बढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9
7. तुला (Libra
पॉजिटिव: बुद्धिमानी और योजना से सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ आनंददायक समय।
नेगेटिव: निर्णय में चूक से नुकसान। बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय: ऑफिस में निगरानी जरूरी, स्टाफ की गतिविधि पर नजर रखें।
लव: पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य: क्रोध से बचें, मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
8. वृश्चिक (Scorpio
पॉजिटिव: विचारों की प्रशंसा होगी, तरक्की के संकेत मिलेंगे।
नेगेटिव: यात्रा से बचें। गुस्सा और चिड़चिड़ापन परेशानी देगा।
व्यवसाय: समस्या से राहत, टारगेट पर ध्यान केंद्रित करें।
लव: बाहरी हस्तक्षेप से दूरी बनाएं।
स्वास्थ्य: हाई बीपी और डायबिटीज के मरीज सजग रहें।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 7
9. धनु (Sagittarius
पॉजिटिव संदेश,,, आज आपके अधूरे काम पूरे हों सकते है, ऊर्जा और उत्साह आज बना रहेगा।
नेगेटिव: अनजान लोगों से सतर्कता रखें। फालतू की बातचीत में समय न गवाएं।
व्यवसाय: मार्केटिंग से फायदा, लेकिन विस्तार योजनाओं में बदलाव जरूरी।
लव: वैवाहिक जीवन आनंददायक।
स्वास्थ्य: अति मेहनत से बचें, संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2
10. मकर (Capricorn
पॉजिटिव: समय अनुकूल, संतान से खुशखबरी संभव।
नेगेटिव: अनुचित गतिविधियों से बचें। घरेलू विवाद में संयम रखें।
व्यवसाय: कार्यस्थल पर सुधार आवश्यक, अधिकारी से विवाद हो सकता है।
लव: समर्पण की भावना से रिश्ते मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: मौसम के असर से सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
11. कुंभ (Aquarius
पॉजिटिव: स्वयं के लिए सोचें और कार्य करें। अपने हुनर को निखारने का समय।
नेगेटिव: प्रतियोगियों से सावधान रहें। निवेश से पहले जांच-पड़ताल करें।
व्यवसाय: अनुबंधों में लाभ, सावधानी से लेन-देन करें।
लव: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: चोट से बचें, सजग रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
12. मीन (Pisces
पॉजिटिव: प्रॉपर्टी निवेश या इंटरव्यू में सफलता संभव।
नेगेटिव: गुस्से से समस्या बढ़ सकती है। बड़ों का अपमान न करें।
व्यवसाय: मीडिया, पर्यटन आदि में सुधार। कार्यभार अधिक रहेगा।
लव: दांपत्य जीवन में मतभेद संभव, संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द हो सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लाभदायक।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8 …(प्रकाश कुमार पांडेय)





