अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दिखाई दे रहा अभी से उत्साह… योग संगम के लिए इतने हजार संगठनों ने कराया रजिस्ट्रेशन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day 2025 की तारीख करीब आ रही है। इसके साथ ही इसका उत्साह भी खासा बढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day के प्रमुख उत्सव कार्यक्रम ‘योग संगम’ Yoga Sangam को बहुत पहले ही भारत और उसके बाहर 25 हजार से अधिक संगठनों की ओर से असाधारण प्रतिक्रिया मिल चुकी है। आने वाली 21 जून को हो रहे योग दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है।
दरअसल योग के अब तक के सबसे बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इस माह 21 जून 2025 को International Yoga Day 2025 के प्रमुख कार्यक्रम ‘योग संगम’ ‘Yoga Sangam’ का आयोजन किया जाना है। जिसमें देश भर में करीब 1 लाख से अधिक स्थानों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल Common Yoga Protocol पर आधारित एक सामूहिक योग Group Yoga किया जाएगा। इस सामूहिक योग उत्सव का उद्देश्य देश में योग के कालातीत अभ्यास के साथ आधुनिक दुनिया में इसकी स्थायी प्रासंगिकता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है।
- 21 जून को है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025
- योग दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह
- ‘योग संगम’ में 25,000 से अधिक संगठनों का पंजीकरण
इस माह 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day पर देश भर में कई विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है। देश ही नहीं विदेशों में भी इस दिन का इंतजार है। इस साल के प्रमुख आयोजन ‘योग संगम’ Yoga Sangam’ के तहत अब तक करीब 25 हजार से अधिक संगठनों ने रजिस्ट्रशन कराया है। यह योग के वैश्विक महत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है।
योग संगम’ का उद्देश्य भारत और विश्व भर में एक साथ मिलकर कॉमन योगा प्रोटोकॉल Common Yoga Protocol के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को एक लाख से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित करने की योजना है। जिससे यह आयोजन अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रयास बनता जा रहा है।
शिक्षा संस्थानों में की जा रही तैयारी
इस कार्यक्रम को सरकारी, निजी और सामाजिक क्षेत्र से जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है। भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से लेकर कॉरपोरेट जगत, गैर-सरकारी संगठन और चिकित्सा समुदाय तक सभी इसमें उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। एकल फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय योग संघ IYA और अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन INO जैसे नामी संगठनों ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।
इस बार की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थान भी इस अभियान से गहराई से जुड़ चुके हैं। आईआईटी कानपुर IIT Kanpur, आईआईएम मुंबई, एनआईटी कुरुक्षेत्र, आईआईएम बैंगलोर, बीआईटी मेसरा, और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों ने आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि युवा वर्ग और शिक्षण संस्थान भी योग की परंपरा को नई ऊर्जा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ रहे हैं।
सामूहिक संकल्प की झलक
‘योग संगम’ न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह एक सामूहिक संकल्प है — अपने स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता के प्रति। यह आयोजन योग को केवल एक शारीरिक क्रिया न मानकर एक आध्यात्मिक, मानसिक और सामाजिक संतुलन का साधन मानने का संदेश देता है।
योग का अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव
IDY 2025 का प्रभाव भारत तक ही सीमित नहीं है। भारतीय मिशनों और प्रवासी भारतीय समुदायों ने भी विभिन्न देशों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे यह आयोजन एक बार फिर पूरी दुनिया में योग के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का ‘योग संगम’ कार्यक्रम न केवल एक विशाल आयोजन है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण को विश्व मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।