बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। लालू यादव के परिवार में मचे भूचाल के लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। इसके बाद भी विवाद नहीं थम रहा। विरोदई दल लगातार लालू परिवार पर कई तरह के आरोप लगा रहे है। अब बिहार की राजनीति के हैवीवेट नेता जतिन राम मांझी ने लालू यादव पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप को परिवार और पार्टी से निकालना सब लालू यादव का नाटक है। हिदुंस्तान आवाम पार्टी के प्रमुख जतिन राम मांझी ने लालू परिवार के तेजप्रताप एपिसोड को लालू प्रसाद यादव का नाटक बताया। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप को घर से निकाले जाने के पीछे एक पूरी सोची समझी रणनीति है। तेजप्रताप को घर से निकालकर लालू प्रसाद यादव से जताना चाहते हैं कि तेजप्रताप के पास अब कुछ नहीं। जतिन राम मांझी की माने तो तेजप्रताप के तलाक का केस अदालत में चल रहा है। तेजप्रताप और एश्वर्या की 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं रहा। एश्वर्या ने अपने साथ मारपीट और बुरे व्यवहार की शिकायत मीडिया और पुलिस के सामने की थी। जतिन माझी की माने तो तलाक के फैसले के दौरान एश्वर्या तेजप्रताप से गुजारा भत्ता मांग सकती है। एश्वर्या को एलीमुनी नहीं देनी पड़े , एश्वर्या को आर्थिक रूप से कोई मदद न करनी पड़े इसके लिए तेजप्रताप को बकायदा एक घटनाक्रम को अंजाम देकर निकाला गया है।
लालू परिवार में भूचाल मांझी बोले- तेजप्रताप को जानबूझकर निकाला गया
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: #TMC candidate
Related Content
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा...कर्नाटक सरकार में इस्तीफा...भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग
By
DigitalDesk
June 5, 2026
16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात
By
DigitalDesk
June 4, 2026
जहरीले चीनी लहसुन की भारत में फिर घुसपैठ की कोशिश...सस्ते दामों के लालच में सेहत और किसानों पर दोहरा खतरा
By
DigitalDesk
June 2, 2026