दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन करेगा इन 4 समस्याओं की छुट्टी… जानें इसके फायदे

The combination of milk and lotus seeds will get rid of these 4 problems know its benefits

दूध और मखाने का कॉम्बिनेशन करेगा इन 4 समस्याओं की छुट्टी… जानें इसके फायदे

मखाना फाइबर, प्रोटीन के साथ कैल्शियम और पौटेशियम का काफी अच्छा सोर्स होता है। तो वहीं दूध में कैल्शियम ही नहीं विटामिन डी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अधिकांश लोग दूध और मखाने को अलग-अलग खाया करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दूध के साथ मखाना खाने से यह लाभ दोगुना हो जाता है। तो आइये जानते हैं आखिर दूध और मखाना साथ खाने के फायदे।

दूध के साथ मखाना खाने से दोनों से आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल सकता है। अधिकांश लोग इन मखाने और दूध दोनों का सेवन एक साथ करते हैं। खासतौर पर गर्मी के दिनों में यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट इसे लेकर क्या कहते हैं।

गर्मी के मौसम में दूध और मखाना एक साथ खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। एक्सपर्ट्स और डायटीशियन के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन शरीर को एनर्जी, ठंडक और पोषण देने वाला होता है। आइए जानें, इसके प्रमुख फायदे:

दूध और मखाना साथ खाने के फायदे

शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है

दोनों में प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो थकान मिटाकर शरीर को दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं।

हड्डियों को मजबूती
दूध और मखाना दोनों कैल्शियम और फास्फोरस के अच्छे स्रोत हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं की रोकथाम में मदद मिलती है।

डाइजेशन और इम्यूनिटी में सुधार
मखाना में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।

दूध से अच्छे बैक्टीरिया को पोषण मिलता है, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

हार्ट और स्किन के लिए लाभकारी
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा चमकदार और दिल स्वस्थ रहता है।

तासीर ठंडी होती है

गर्मियों में यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडक देता है, जिससे गर्मीजनित समस्याएं जैसे नकसीर, पसीने की कमजोरी आदि कम हो सकती हैं।

उपयोग का तरीका

एक गिलास गुनगुने दूध में करीब 10 से 15 मखानों को भिगोकर एक घंटे के लिए रख दें। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें। चाहें तो इसमें कुछ नट्स (बादाम, किशमिश) भी साथ मिला सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, वे इसका सेवन न करें। शुगर के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के न लें। ध्यान रखें कि बहुत अधिक मात्रा में मखाना खाने से कब्ज हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं। गर्मी में दूध और मखाना का संयोजन एक सुपर हेल्दी, कूलिंग और एनर्जेटिक फूड है। इसे रोजाना सुबह शामिल करके आप गर्मी से राहत भी पा सकते हैं और संपूर्ण पोषण भी। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version