Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ट्रॉफी को आज मिलेगा नया चैंपियन….न्यूजीलैंड से फिर टीम इंडिया की भिड़ंत…मैच में छाए रहेंगे गेंदबाज

DigitalDesk by DigitalDesk
March 9, 2025
in दिल्ली, मनोरंजन, स्पेशल
0
The Champions Trophy 2025 trophy will get a new champion today Team India will clash with New Zealand again
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रॉफी को आज मिलेगा नया चैंपियन….न्यूजीलैंड से फिर टीम इंडिया की भिड़ंत…मैच में छाए रहेंगे गेंदबाज

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला आज 9 मार्च को खेला जाएगा। ट्रॉफी के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड ने अब तक कोई भी आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट नहीं जीता है। पिछले हफ्ते ही भारत ने न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ढेर कर 249 रन के लक्ष्य भारत ने बचा लिया था। ऐसे में इस खिताबी मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच इसी मैदान पर हुआ था ग्रुप स्टेज मैच
  • कीवी टीम पर टूटा था भारतीय स्पिनर्स का कहर
  • भारतीय स्पिनर्स ने झटके थे न्यूजीलैंड के 9 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके थे
  • कुलदीप यादव—2 विकेट, अक्षर पटेल—1 विकेट
  • रवींद्र जडेजा —1 विकेट को भी कामयाबी मिली थी
  • कीवी टीम को भी हे अपने स्पिनर्स पर भरोसा
  • पांच स्पिनर्स के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड
  • कीवी के पास भी स्पिन चौकड़ी है
  • कप्तान मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल
  • रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स शामिल
  • भारतीय बल्लेबाज कीवी स्पिनर्स को कतई हल्के में नहीं लेंगे
  • न्यूजीलैंड ने 2000 के बाद नहीं जीता कोई आईसीसी वनडे खिताब
  • 25 साल पहले केन्या में नॉकआउट टूर्नामेंट भारत से जीता था

भारत ने न्यूजीलैंड के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
वैसे ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है। टीम भारत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हरा चुकी है।

न्यूजीलैंड ने अब तक कोई भी आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट नहीं जीता है। 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप World Cup में वह फाइनल तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके। अब एक बार फिर उनके पास मौका है। हालांकि, पिछले हफ्ते ही भारत ने न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ढेर कर 249 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार इन दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट का फाइनल 2000 में नैरोबी में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में खेला गया था। उस मौके पर न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था।

गेंदबाजों के लिए मददगार रही है दुबई की पिच

ऐतिहासिक रूप से, दुबई की पिच बल्लेबाजों से ज़्यादा गेंदबाजों के पक्ष में रही हैं। दुबई में खेले गए चार मैचों में औसत स्कोर 246 रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ़ सेमीफाइनल में 264 रनों का उच्चतम स्कोर बनाया था। भारत ने 49वें ओवर में छह विकेट खोकर उस लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। इसके विपरीत, पाकिस्तान में खेले गए दस मैचों का औसत स्कोर 295 रहा है। चक्रवर्ती के शानदार फॉर्म और जडेजा, कुलदीप और अक्षर के स्पिन आक्रमण के साथ, भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खिताबी मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से लबरेज होना चाहिए।
उल्लेखनीय रूप से, भारत टूर्नामेंट में एकमात्र टीम है। जिसने अपने सभी विरोधियों को आउट किया है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम —DICS में दस पिच हैं। जिनका प्रबंधन ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर मैथ्यू सैंडरी करते हैं। वे सभी समान विशेषताओं वाली हैं। धीमी और स्पिनरों के लिए स्पष्ट समर्थन वाली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद —ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चार अलग-अलग पिचों का इस्तेमाल किया है। जबकि फाइनल के लिए, केंद्र में स्थित एक पिच का फिर से इस्तेमाल किया जाएगा। यह देखते हुए कि इस पिच पर आखिरी मैच दो सप्ताह से अधिक समय पहले हुआ था। इसे आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिला है।

इस पिच पर स्पिनर्स करेंगे खेल!

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। ऐसे में पिच के धीमे और बेहद सुस्त होने की संभावना जताई जा रही है। इस पिच पर स्पिनरों को निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। यानी जो टीम इस मुकाबले में स्पिनर्स को बेहतरीन ढंग से उपयोग करेगी, जीत उसकी आसान हो जाएगी।

संभावित टीम

न्यूजीलैंड : मिचेल सेंटनर —कप्तान, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, विल ओरोर्के, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, केन विलियमसन और विल यंग।

टीम इंडिया : रोहित शर्मा —कप्तान, शुभमन गिल—उप-कप्तान, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

Tags: # Team India vs New Zealand#Champions Trophy 2025#India vs New Zealand#trophy will get a new champion
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version