Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

थरूर बनाम कांग्रेस: क्या रिश्ता टूटने की कगार पर है? अंदरूनी मतभेद और विदेश दौरे ने बढ़ाई दूरियां

DigitalDesk by DigitalDesk
June 22, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

थरूर बनाम कांग्रेस: क्या रिश्ता टूटने की कगार पर है? अंदरूनी मतभेद और विदेश दौरे ने बढ़ाई दूरियां

कांग्रेस नेता और पूरव केंद्रीय मंत्री शशि थरूर Shashi Tharoor एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शशि थरूर को लेकर चर्चा इस बात की है कि क्या थरूर कांग्रेस छोड़ेंगे। सवाल ये इसलिए भी कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेतृत्व और थरूर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इसलिए लगातार अब ये सवाल है कि क्या शशि थरूर कांग्रेस छोड़ेगे या फिर वो इंतजार करेंगे इस बात का कि कांग्रेस उन्हें निकाले। आइए समझने की कोशिश करते है कि – अगर सच में कांग्रेस और थरूर का ब्रेक अप होता है ऐसे में अगर पार्टी थरूर को निकालती है तो क्या साइड इफेक्ट होंगे और अगर थरूर पार्टी छोड़ते है तो किस तरह के राजनैतिक नफा और नुकसान उनको होंगे।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

शशि थरूर और कांग्रेस में हैं मतभेद
दरअसल जब से शशि थरूर सांसदों के डेलीगेशन के साथ विदेश गए हैं तब से ही वो कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए है। पहले तो कांग्रेस पार्टी Congress Party ने उनका नाम डेलीगेशन के लिए नहीं दिया । उस पर केंद्र सरकार ने उनको न केवल अलग अलग देशों में भेजा बल्कि डेलीगेशन ही उनकी अगुवाई में गया। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने शशि थरूर को धोखेबाज तक कह डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दे डाली वो थरूर को बीजेपी के सुपर प्रवक्ता बना दे और विदेश से वापस आने के पहले विदेश मंत्री का तमगा भी दे दे। हांलाकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस नेताओं ने बयानबाजी बंद कर दी । लेकिन शशि थरूर के ऑपरेशन सिदूंर को लेकर किए ट्वीट और फिर डेलीगेशन की अगुवाई में मीडिया में दिए उनके बयानों ने पार्टी और थरूर के बीच दूरिया और बढा दी। विदेश से लौटने के बाद भी थरूर पार्टी नेताओं के साथ नहीं देखे गए। इसलिए ये सवाल खड़े होने लगे कि क्या थरूर पार्टी छोड़ेगे या कांग्रेस उनको बाहर का रास्ता दिखाएगी।

थरूर क्यों इंतजार कर रहे हैं
दरअसल शशि थरूर अगर खुद कांग्रेस पार्टी छोडते है तो वो पार्टी से बाहर आने को राजनैतिक तौर पर कैश नहीं करा पाऐंगे। ऐसे में उनको सांसदी से इस्तीफा तो देना ही होगा साथ ही दूसरी बार चुनाव लड़ना और जीतकर आना दोनों ही चुनौती भरा होगा। अगर शशि थरूर पार्टी छोड़ते हैं तो कांग्रेस नेताओं की धोखेबाज जैसा बयान सच साबित हो जाऐंगे, साथ ही कांग्रेस को किसी तरह का राजनैतिक नुकसान सीधे तौर पर नहीं होगा। शशि थरूर ने कहा कि वो पिछले 16 साल से कांग्रेस में है कई बार सांसद भी रह चुके हैं उन्होंने कहा कि उनके और पार्टी के बीच में कुछ मतभेद है जिसे पर वो बैठकर बात करेंगे। शशि थरूर पार्टी के फैसले का इंतजार भी कर रहे है क्योंकि अगर पार्टी निकालती है तो वो खुद के लिए एक सहानभूति बटोर सकेंगे और पार्टी के निकालने का बहाना उनको किसी और पार्टी को ज्वाइन करने में भी आसान साबित होगा। यही कराण है कि थरूर इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस क्यों नहीं कर रही अनुशासनात्मक कारवाई
कांग्रेस पार्टी खुद शशि थरूर पर किसी तरह की अनुशासनात्मक कारवाई नहीं कर रही। कांग्रेस पार्टी अगर ऐसा करती है तो सबसे पहले वो विदेश मामलों के जानकार नेता को खो देगी। इसके अलावा कांग्रेस ऐसा करती है तो ये मैसेज जाएगा कि पार्टी ने देशभक्ति की बात करने वाले सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया । ऑपरेशन सिंदूर के डेलीगेशन की अगुवाई करने वाले नेता को पार्टी ने निकाल दिया। जिसका बड़े पैमाने पर कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस अगर थरूर को निकालती है तो केरल में और युवाओं के बीच उसको नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योकि युवा वोटर थरूर को एक ऑइकान के तौर पर देखते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी थरूर पर किसी तरह के एक्शन के मूड मे नही दिखाई दे रही।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

Post Views: 177
Tags: # Nationalist Congress Party#Congress leader Shashi Tharoor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version