Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

टेक्सास आसमान में हादसा,एयर शो के दौरान टकराए दो मिलिट्री एयरक्राफ्ट  

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
टेक्सास आसमान में हादसा,एयर शो के दौरान टकराए दो मिलिट्री एयरक्राफ्ट  

texas two plane crash

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आग के गोले में तब्दील हुए दो विमान

अमेरिका के टेक्सास में एयर शो का लुत्फ उठा रहे लोगों ने ये कल्पना भी नहीं की होगी कि जमीन से कई मीटर ऊपर दो प्लेन आपस में टकरा कर क्रैश हो जाएंगे। लेकिन एयर शो में मौजदू हर शख्स ने आंखों से ये नजारा देखा। एयर शो में दो लड़कू विमान आपस में टकरा गए। आसमान में दो विमानों की टक्कर के बद विस्फोट हुआ और कोहराम मच गया।

टेक्सास के आसमान में हुए इस हादसे का  का रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो भी सामने आया है। हवा में टकराने वाले ये दोनों विमान विंटेज मिलिट्री एयरक्राफ्ट थे। जो टेक्सास के डलास शहर में एयर शो में शामिल होने आए थे। लेकिन एयर शो में करतब दिखाते समय दोनों विमान आपस में टकरा गए। बताया जाता है कि हादसा शनिवार 12 नवंबर की दोपहर डेढ बजे का है। जहां टेक्सास के डलास में विंटेज एयर शो चल रहा था। इस दौरान एक बोइंग बी 17 हवा में करतब दिखाते हुए उड़ रहा था। तभी अचानक इस प्लेन के पास बेल  पी 63 नामक दूसरा प्लेन आ गय़ा। दोनों के पायलट और नीचे बैठे दर्शक कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों में टक्कर हो गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

हादसे में 6 लोगों की मौत

हादसे के बाद दोनों विभाग में आग लग गई। विस्फोट के साथ लगी इस आग को बुढाने के लिए फायर ब्रिगेड की 40 से ज्यादा गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। मलबे से जिंदगी को बचाने का मिशन देर तक जारी रहा। दोनों विमान में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। इन सभी 6 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

ट्विटर पर वीडियो किया पोस्ट

हादसे का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दो विमान हवा में टकराते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों विमान आसमान में करतब दिखा रहे थे। तभी अचानक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसमान में  काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। वहीं एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

आसमान में दो विमानों की टक्कर-

कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

हादसे के बाद सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि एयर शो में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। दोनों विमान को प्रोफेशनल पायलट्स उड़ा रहे रहे थे। ऐसे में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। जिन विमानों के दम पर सेकंड वर्ल्ड वॉर में मित्र देशों ने जर्मनी को हराया था वो प्लेन इतनी लापरवाही से कैसे टकरा गए। इन सवालों का जवाब अमेरिका की फेडरल एविएशन मिनिस्टर भी खोज रही है। जिसने हादसे के बाद ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल

भयावह घटना के समय हजारों लोग मौजूद थे। जिन्होंने एयर शो के दौरान अपनी आंखों आसमान में इस हादसे को देखा। हादसे से पहले लोग जहां ताली बजा रहे थे वही शो के हादसे में तब्दील होते ही लोग वहां से भागने लगे। लोगों ने यह भी बताया कि घटना के बाद धुएं का भारी गुबार उठा था। फ़िलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह एयर शो के दौरान एक प्लेन बहुत तेजी में आता है। फिर वह दूसरे प्लेन से टकरा जाता है। इसके बाद यह दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन जमीन में गिरते हैं। तुरंत ही एक भयंकर विस्फोट होता है और सब तरफ धुएं का गुबार ही दिखाई देता है।

2019 में भी हो चुका है ऐसा ही हादसा

ब्ता दें लगभग तीन साल पहले अक्टूबर 2019 में भी अमेरिका में ऐसा हादसा हो चुका हुआ था। तब इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। उस समय विमान में 13 लोग सवार थे। लेकिन  टेकऑफ़ करते समय तकनीकी गड़बड़ी के चलते हार्टफोर्ड हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह से जल गया। जिसमें से सात की मौत हो गई थी।

Post Views: 142
Tags: 6 people died in the accidentair showsky accidentTexastwo military aircraft collidedtwo plane crashes
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version