प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात के बाद अब Tesla कंपनी के भारत में एंट्री की बात लगभग तय मानी जा रही है। Tesla कंपनी ने पहले भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। अब उसने भारत में अपने शोरूम खोलने की जगह भी चुन ली हैं।
- इंडिया में Tesla की एंट्री तय
- दिल्ली और मुंबई में होंगे Tesla के शोरूम
- भारत में एंट्री के लिए तेजी से काम कर रही Tesla
- अप्रैल में भारत आएंगे Tesla के अधिकारी
- PMO समेत अन्य मंत्रालयों से करेंगे बातचीत
- क्या मिलेगी Tesla को आयात शुल्क Import Duty में छूट!
- भारत सरकार की योजना के तहत करना होगा आवेदन
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपनी अमेरिका की यात्रा पर गए थे। उस समय से ही इसे लेकर उम्मीद थी कि टेस्ला अब भारत में आने की तैयारी में है। उसका रास्ता साफ होने वाला है। इसके बाद फिर पीएम मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच हुई मुलाकात के बाद तो यह बात पूरी पक्की हो गई कि भारत की सड़कों पर फर्राटा भरने के लिए टेस्ला आ रही है। अब Tesla की ओर से पहले भारत में स्टाफ की हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी गई और अब कंपनी ने अपने शोरूम को खोलने की जगह भी तय कर ली है।
माना जा रहा है कि टेस्ला कंपनी अमेरिका की स्मार्टफोन कंपनी एपल की राह पर चल सकती है। जानकारी के मुताबिक भारत में शोरूम खोलने के मामले में एपल के समान कदम उठाने वाली है। Tesla ने मुंबई और दिल्ली में अपने शोरूम खोलने की तैयारी की है। इसके साथ ही भारत के लोगों को जल्द ही भारत की सड़कों पर Tesla की कारों को दौड़ाते देख पाएंगे।
Tesla कंपनी ने निकाला ये इश्तहार
Tesla के शोरूम खोलने की खबर से पहले लिंक्डइन पर एक पोस्ट सभी का ध्यान खींच रही है। दरअसल टेस्ला की ओर से भारत में 13 पोजिशन के लिए हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी गई है। इसके तहत बैक-एंड सपोर्ट से लेकर स्टोर मैनेजर ही नहीं फ्रंट ऑफिस तक की जॉब्स इसमें शामिल हैं। Tesla दुनिया की टॉप इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक मानी जाती है। Tesla 2022 से ही भारतीय कार बाजार में एंट्री की योजना बनाती रही है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली। अब माना ज रहा है कि दुनिया के तीसरा सबसे बड़े कार बाजार भारत में Tesla की एंट्री होने वाली है।
एरोसिटी में खुल सकता है Tesla का शोरूम
Tesla कंपनी दिल्ली की एरोसिटी में अपना पहला शोरूम खोल सकती है। कंपनी के इस निर्णय की जानकारी रखने वाले सूत्रों की माने तो एरोसिटी एरिया में कंपनी ने लीज पर एक जगह का चयन किया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप एरोसिटी में बड़े-बड़े लग्जरी होटल हैं। यहां एलन मस्क की कंपनी Tesla की चमचमाती कार खड़ी नजर आएंगी।
उधर माया नगरी मुंबई में भी Tesla कंपनी अपना शोरूम खोलने वाली है। Tesla बांद्रा कुर्ला एक्सप्रेस में शोरुम खोल सकती है। इसके लिए यहां कंपनी की ओर से जगह भी तलाश ली गई है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मुंबई एयरपोर्ट के बेहद करीब है। याथ ही यह इलाका शहर के सबसे बड़े बिजनेस और रिटेल हब में से एक माना जाता है। सूत्रों बताते हैं कि Tesla कंपनी के इन दोनों शोरूम कम से कम पांच हजार वर्ग फुट में फैले होंगे।