तेजप्रताप को मिला बीजेपी से ऑफर ट्वीट कर बताया क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने

आरजेडी (RJD )सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prased Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि बीजेपी ने बल्कि सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बीजेपी में आने का ऑफर दिया है। तेजप्रताप ने ये भी बताया कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकराकर प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी में आने का ऑफर दे डाला।

मोदी से क्या ऑफर मिला तेजप्रताप को
तेजप्रताप (TEJ PRATAP YADAV) ने अपने ऑफर को एक तस्वीर के जरिए बताया। तेजप्रताप ने एक ट्वीट किया जिसमें तस्वीर के जरिए बताया कि सपने में बीजेपी ने उनको अपनी पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। तेजप्रताप ने अपनी इस पोस्ट में तस्वीर के साथ लिखा कि-“सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं। हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते ।“

तेजप्रताप के राजनैतिक भविष्य पर चर्चा का दौर
दरअसल जब से लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को पार्टी औऱ परिवार दोनों से निकाला है तभी से तेजप्रताप के राजनैतिक भविष्य को लेकर तमाम अटकलें चल रही हैं। बीच में चर्चा थी कि तेजप्रताप नई पार्टी बनाने वाले है। पिछले दिनों जब तेजप्रताप महुआ गए थे तब उन्होंने अपनी गाड़ी पर से आर जेडी का झंडा हटा दिया था। गाड़ी पर कोई नया झड़ा था जिस पर लालू प्रसाद यादव की तस्वीर नहीं थी।

तेजप्रताप लगातार राजनीति में है सक्रिय
पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद भी तेजप्रताप के राजनैतकि कार्यक्रम जारी है। वो अपने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर रहे हैं और अलग अलग जगह के दौरे भी कर रहे हैं। विधानसभा में तेजप्रताप की सीटिंग अभी तक पुरानी जगह पर ही है। नए सीटिंग अरेंजमेंट में भी वो तेजस्वी के साथ ही बैठे हैं।

Exit mobile version