सोशल मीडिया में फिर चर्चा में लालू यादव के परिवार …लालू परिवार में विवाद के बीच आई ये खुशखबरी…तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दी जानकारी
बिहार का सबसे बड़ा राजनैतिक परिवार एक बार फिर चर्चा में है। एक दिन पहले तक इस परिवार Lalu Yadav family की चर्चा बड़े बेटे तेजप्रताप की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर थी। वही आज इसी परिवार की एक और सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। ये पोस्ट लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने की है। तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट में बताया कि वो एक बेटे के पिता बन गए हैं।
- लालू परिवार में बड़ी खुशखबरी..
- तेजस्वी ने लिखा जय हनुमान!
- एक बेटे के पिता बन गए हैं तेजस्वी यादव
- तेजस्वी की पत्नी ने दिया बेट को जन्म
- लालू और राबड़ी दूसरी बार बने दादा दादी
तेजस्वी ने पोस्ट कर लिखा जय हनुमान
आरजेडी प्रमुख लालू यादव और राबडी देवी के परिवार में एक पोता आया है। वो दूसरी बार दादा दादी बने हैं। इसकी खबर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर दी। तेजस्वी ने ये पोस्ट सुबह सुबह की है। उन्होंने लिखा कि अब इंतजार खत्म उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उनके घर एक बेटा हुआ है। जय हनुमान
2021 में हुई थी तेजस्वी की शादी
तेजस्वी की शादी 2021 में हुई थी। Tejaswi Yadav की पत्नी का नाम राजश्री यादव है। उनके परिवार में एक बेटी का जन्म 2023 में हुआ था। तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। अब 2025 में बेटे का जन्म हुआ है। तेजस्वी की पत्नी Rajshree Yadav ने कोलकता में बेटे को जन्म दिया है। कल राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव शाम को ही कोलकता पहुंचे थे। सुबह तक तेजस्वी ने परिवार में आई खुशी सबके साथ साझा की।
तेजप्रताप के कारण सुर्खियों में है परिवार
लालू यादव का परिवार दो दिन से लगातार मीडिया की सुर्खियां बना है। कारण है उनका बड़ा बेटा तेजप्रताप। तेजप्रताप को लालू ने पार्टी और परिवार दोनों से निकाला दे दिया है। कारण था Tej Pratap के सोशल मीडिया की एक पोस्ट जिसमें वो एक लड़की अनुष्का के साथ हैं। बता रहे हैं कि वो और अनुष्का पिछले 12 साल से रिलेशन में हैं। इसके बाद लालू यादव ने कड़ा फैसला लेते हुए तेजप्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से ही निकाला दे दिया।…प्रकाश कुमार पांडये