तेज प्रताप यादव का नया अंदाज़ वायरल! TY VLOGS चैनल पर छाया देसी अंदाज़, लिट्टी-चोखा वीडियो बना हिट

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में तेज प्रताप यादव

जन शक्ति जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में TY VLOGS नाम से नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है और लगातार नए वीडियोज़ अपलोड कर रहे हैं। चैनल पर प्रशंसकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और लोग उनके देसी-स्वैग वाले वीडियोज़ खूब पसंद कर रहे हैं।

लिट्टी-चोखा वाला वीडियो सबसे आगे, इंस्टाग्राम पर भी धूम

अब तक तेज प्रताप अपने चैनल पर 6 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा लिट्टी-चोखा वाले क्लिप की हो रही है। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है, जिसमें वे देसी माहौल में बैठकर लिट्टी का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा—
“बिहार की लिट्टी-चोखा का मज़ा शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

देसी अंदाज़, कंडों की लिट्टी और भोजपुरी गीतों का तड़का

वीडियो में आग पर लिट्टी सिकती दिखती है और तेज प्रताप लोगों को सलाह देते हुए कहते हैं कि ठंड में घर की बनी लिट्टी ही खाएं। वह बताते हैं कि गाय के कंडों पर बनी लिट्टी का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। बैकग्राउंड में मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना वीडियो को और देसी एहसास देता है, जिस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

चुनाव परिणामों के बाद शुरू किया नया चैनल

14 नवंबर को आए बिहार चुनाव नतीजों में तेज प्रताप महुआ सीट से अपनी पार्टी जन शक्ति जनता दल के टिकट पर मैदान में थे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने 17 नवंबर को अपना नया चैनल शुरू किया और तेजी से व्लॉगिंग में सक्रिय हो गए हैं।

Exit mobile version