Bihar Assembly Election 2025 : तेजप्रताप यादव का सियासी U-Turn? लखनऊ जाने से पहले सपा ऑफिस में मंथन!

आर जे डी RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे तेजप्रताप क्या समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं। ये सवाल इसलिए भी कि – तेजप्रताप पटना में समाजवादी पार्टी के ऑफिस गए। तेजप्रताप वहां तकरीबन एक घंटे बैठे इस दौरान बिहार के चुनावों पर भी चर्चा हुई। समजावादी पार्टी के बिहार के मीडिया प्रभारी राजेश सिंह Media incharge Rajesh Singh ने तेजप्रताप का सपा ऑफिस में स्वागत किया। वहां तेजप्रताप एक घंटे तक रूके। इस दौरान बिहार की सियासत को लेकर वहां चर्चा हुई।

पिछले दिनों सपा सुप्रीमों से की थी बात
तेजप्रताप के समाजवादी पार्टी के ऑफिस मे जाने के बाद उनके सपा ज्वाइ करने की चर्चा भी जोरों पर है। इससे पहले उनकी अखिलेश यादव Akhilesh Yadav से वीडियो क़ॉल पर भी चर्चा हुई थी। इस क़ल पर जब अखिलेश ने उनसे पूछा कि वो कहां से चुनाव लड़ रहे हैं । इस पर तेजप्रताप ने कहा कि कोई भी फैसला करने से पहले आपसे लखनऊ आकर मिलूंगा। इसके बाद अब तेजप्रताप समाजवादी पार्टी के पटना ऑफिस पंहुचे है। यही कारण है कि अब लोगों को लग रहा है कि वो समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं।

गाड़ी से उतार दिया था आरडेजी का झंडा
तेजप्रताप यादव Tej Pratap Yadav पिछले दिनों जब महुआ दौरे पर ते तब उन्होंने अपनी गाड़ी पर से आर जे डी का झंडा हटा ऱखा था। तेजप्रताप की गाड़ी पर कोई और झंडा लगा था जिसमें लालू प्रसाद यादव की तस्वीर नहीं थी। इस बीच दोनो भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी ने एक दूसरे के खिलाफ खुलकर भी बोला। तभी से अटकले हैं कि तेजप्रताप या तो नई पार्टी बनाऐंगे या फिर किसी और पार्टी को ज्वाइन करेंगे।

पार्टी और परिवार से निकाल दिए गए थे तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी औऱ परिवार दोनो से छह साल के लिए निकाल दिया था। लालू ने ये फैसला तेजप्रताप की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने के बाद लिया था। इस पोस्ट मे तेजप्रताप बता रहे थे कि वो अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद से लालू प्रसाद यादव ने उनको पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निकाल दिया था। हांलाकि इसके बाद भी तेजप्रताप अपने सरकारी बंगले में बतौर विधायक बैठ रहे हैं औऱ लोगो की समस्याओं को सुन रहे हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version