Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी, पोस्टर से लालू-राबड़ी गायब जनता में सियासी हलचल

Bihar assembly elections से पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान कर दिया है। पार्टी का नाम उन्होंने जनशक्ति जनता दल रखा है। इस कदम के बाद प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर इस घोषणा के साथ कहा कि उनकी पार्टी बिहार के विकास और नई व्यवस्था बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

पार्टी का उद्देश्य और संदेश
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार में संपूर्ण बदलाव लाना और समाज के हर वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सभी लोगों के हक और अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उनका कहना है कि “हम बिहार में नई व्यवस्था और संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पोस्टर से लालू-राबड़ी
तेज प्रताप यादव की पार्टी के पोस्टर में खास बात यह है कि इसमें उनके माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें शामिल नहीं हैं। इसके बजाय पोस्टर में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पार्टी के स्लोगन में लिखा है – “जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप”. चुनाव चिन्ह के रूप में ब्लैक बोर्ड का चयन किया गया है।

तेज प्रताप यादव की परिवार से दूरी
बीते कुछ महीनों में तेज प्रताप यादव और लालू परिवार के बीच दूरी बढ़ती रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों और विवादों के बाद उन्हें राजद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद से ही तेज प्रताप की सियासी गतिविधियों को लेकर अटकलें बढ़ गई थीं। अब उन्होंने नई पार्टी बनाकर खुद का राजनीतिक मार्ग तय कर लिया है।

तेज प्रताप यादव ने पीली टोपी पहनकर जनसंपर्क किया और नई पार्टी के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। उनका मकसद बिहार में सामाजिक न्याय, हर वर्ग के हक और संपूर्ण बदलाव सुनिश्चित करना है। पार्टी से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया हैंडल भी जनता के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

Exit mobile version