रिंकू सिंह अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई और नियमित तौर पर T20I टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में UAE में खेले गए T20 एशिया कप में भी रिंकू टीम इंडिया के साथ थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने जीत के लिए जरूरी एक रन के मौके पर चौका जड़ा और टीम को खिताब दिलाया। अब टीम इंडिया 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20I सीरीज खेलने जा रही है, और रिंकू इस दौरे के लिए चुने गए हैं। इस बीच रिंकू अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी छोटी बहन नेहा सिंह को खास तोहफा दिया। रिंकू ने उसे लाल रंग का Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया, जिसकी कीमत लगभग ₹1 लाख है। स्कूटर कई शानदार फीचर्स से लैस है और दिखने में स्टाइलिश भी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कूटर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और कैप्शन लिखा—“थैंक यू रिंकू भईया, आई लव यू रिंकू भईया।” वायरल फोटोज में दोनों स्कूटर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिंकू का यह गिफ्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी भाई-बहन की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
Team india के रिंकू सिंह ने अपनी बहन नेहा को दिया ₹1 लाख का स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #rinkusingh #indiancricketteam
Related Content
अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सीपीसी द्वारा सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की
By
DigitalDesk
November 2, 2026
मध्यप्रदेश में माफिया का आतंक: रेत और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले कितने अफसरों ने गंवाई जान?
By
DigitalDesk
November 2, 2026
पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी सेंध! तीन विधायक BJP में शामिल... भगवंत मान के लिए कितना बड़ा झटका, बीजेपी को कितना फायदा?
By
DigitalDesk
November 2, 2026
शी चिनफिंग ने सीपीसी के सख्त पार्टी शासन से जुड़े फैसले की बताई रूपरेखा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और संगठनात्मक सुधार पर जोर
By
DigitalDesk
November 2, 2026