रिंकू सिंह अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई और नियमित तौर पर T20I टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में UAE में खेले गए T20 एशिया कप में भी रिंकू टीम इंडिया के साथ थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने जीत के लिए जरूरी एक रन के मौके पर चौका जड़ा और टीम को खिताब दिलाया। अब टीम इंडिया 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20I सीरीज खेलने जा रही है, और रिंकू इस दौरे के लिए चुने गए हैं। इस बीच रिंकू अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी छोटी बहन नेहा सिंह को खास तोहफा दिया। रिंकू ने उसे लाल रंग का Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किया, जिसकी कीमत लगभग ₹1 लाख है। स्कूटर कई शानदार फीचर्स से लैस है और दिखने में स्टाइलिश भी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कूटर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और कैप्शन लिखा—“थैंक यू रिंकू भईया, आई लव यू रिंकू भईया।” वायरल फोटोज में दोनों स्कूटर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिंकू का यह गिफ्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी भाई-बहन की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
Team india के रिंकू सिंह ने अपनी बहन नेहा को दिया ₹1 लाख का स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #rinkusingh #indiancricketteam
Related Content
Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की
By
DigitalDesk
March 7, 2026
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026