Apollo Tyres: टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, ड्रीम-11 से ज्यादा रकम देने वाली अपोलो टायर्स ने मारी बाजी

एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने ड्रीम-11 का करार रद्द करने के बाद नया स्पॉन्सर खोजने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो अब पूरी हो गई है। अपोलो टायर्स ने इस रेस में सभी बड़ी कंपनियों को पछाड़ते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप अपने नाम कर ली है।

ड्रीम-11 की लेगा जगह अपोलो टायर्स
ड्रीम-11 भारतीय टीम को प्रति मैच 4 करोड़ रुपये देता था। अब अपोलो टायर्स इससे ज्यादा रकम, यानी 4.5 करोड़ रुपये प्रति मैच बीसीसीआई को देगा। यह करार 2027 तक के लिए किया गया है। जाहिर तौर पर इससे बीसीसीआई की कमाई में इजाफा होगा और अपोलो टायर्स को भी वैश्विक स्तर पर बड़ा ब्रांड एक्सपोजर मिलेगा।

नए कानून का असर
भारतीय सरकार ने बेटिंग एप्स पर रोक लगाने और इस संबंध में नया कानून लाने के बाद ड्रीम-11 का करार रद्द कर दिया गया था। बीसीसीआई ने इसके बाद तुरंत नए स्पॉन्सर के लिए आवेदन मांगे थे। इस रेस में अपोलो टायर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर जीत हासिल की।

बिना स्पॉन्सर उतरी थी टीम इंडिया
एशिया कप की शुरुआत में टीम इंडिया बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही थी। दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद जर्सी पर खालीपन साफ झलक रहा था। अब अपोलो टायर्स की एंट्री से यह खालीपन खत्म हो जाएगा और नई जर्सी पर इंडिया के नाम के नीचे कंपनी का लोगो नजर आएगा।

2027 तक रहेगा करार
बीसीसीआई और अपोलो टायर्स के बीच हुआ यह करार अगले दो साल के लिए तय किया गया है। इस दौरान साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी शामिल होंगे। ऐसे में टीम इंडिया के साथ जुड़ने से अपोलो टायर्स की ब्रांड वैल्यू में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी।

 

 

 

 

Exit mobile version