Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

टीम इंडिया ने लगाया जीत की सिक्सर,अंग्रेजों की शतक से हार, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2023
in उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Team India reached the semi-finals
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को परास्त कर दिया है। विश्वकप के 29वें मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ  मैच खलते हुए पहले बल्लेबाजी की। हालांकि लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर महज 229 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 129 रन ही बना सकी।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर इंग्लैंड

  • टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘छक्का’
  • इंग्लैंड की टीम को दी 100 रन से शिकस्त
  • प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर टीम इंडिया
  • क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले इं​ग्लैंड को किया परास्त
  • विश्व कप में हांफता नजर आया इंग्लैंड
  • शमी-बुमराह की जोड़ी के आगे ढेर हुए अंग्रेज
  • भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
  • टीम इंडिया का आईसीसी वनडे वर्ल्ड 2023 जीत का सिलसिला जारी
  • धमाकेदार अंदाज में विजय रथ जारी
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता छठा मैच
  • लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में लगा जीत का छक्का
  • अहम मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त

बता दें लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में भारत और इंग्‍लैंड के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 29वां मैच खेला गया। जिसमें भारत ने इंग्‍लैंड को को 100 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत का छक्का लगाया है। भारत इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में अब पहले नंबर पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर खेलते हुए 229 रन का कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं किया था।  लेकिन उसके गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। 230 रन बनाने मैदान में उतरी डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड महज 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर आलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 27 रन लियम लिविंगस्टन के बेट से बने। वहीं मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों को पिच पर टिकने नहीं दिया। एक के बाद एक वे पवेलियन भेजते रहे। वहीं जसप्रीत ​बुमराह की झोली में तीन और कुलदीप की झोली में दो विकेट आए। जबकि एक विकेट जडेजा के नाम रहा।

Related posts

Yogi Government Uttar Pradesh

यूपी में बदलता सामाजिक और आर्थिक ढांचा…योगी सरकार की इन योजनाओं ने लिखी विकास की नई इबारत

March 8, 2026
March the weather

8 मार्च 2026: देश के विभिन्न राज्यों का मौसम अपडेट…अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम

March 8, 2026

बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोने के बाद 229 रन ही बनाए थी। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के सबसे अधिक 87 रन भी शामिल हैं। रोहित ने शानदार पारी खेली। हालांकि रोहित के अलावा टीम इंडिया का कोई दूसरा
बल्लेबाज पिच पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए डेविड विली ने तीन विकेट लिये हैं। भारत और इंग्‍लैंड दोनों की टीम को लेकर बात की जाए तो इस मैच के लिए भारत ने अपने प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मैच जीते और वो वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में अब पहले नंबर पर आ गई है।

डिफेंडिंग चैंपियन का मैदान में दोयम दर्जे का प्रदर्शन

विश्व कप 2023 में इंग्लैंड की टीम दोयम दर्जे की टीम की तरह खेलती नजर आई। भारत की मेजबानी में आयोजित इस विश्वकप में इंग्लैंड की टीम अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान पर हर मैच में संघर्ष करती नजर आई। पहला मैच उसने न्यूजीलैंड के साथ खेला था। इस शुरुआती मैच में ही उसे बड़े अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। अभी टीम किसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतकर हार से उबरने की कोशिश कर रही ही रही थी कि वह इसके बाद ट्रैक से ऐसे उतरी है कि फिर जीत के लिए तरस गई। वह राह वह नहीं लौटी। अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसी टीम से उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस विश्व कप 2023 से पहले इंग्लैंड की टीम को लेकर जिस तरह की दहशत थी वह खत्म हो चुकी है।

Post Views: 102
Tags: English team lost by a centuryTeam India reached the semi-finalsTeam India won by hitting a six
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version