सितंबर में टाटा मोटर्स का शानदार प्रदर्शन, Nexon बनी स्टार कार; महिंद्रा और हुंडई पीछे छूटे

सितंबर 2025 भारतीय कार मार्केट में टाटा मोटर्स के लिए यादगार रहा। कंपनी ने महिंद्रा और हुंडई को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता का खिताब अपने नाम किया। टाटा मोटर्स ने इस महीने कुल 60,907 गाड़ियां बेचकर पिछले साल की तुलना में 47% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया। इस सफलता में Nexon, EV और CNG कारों की शानदार बिक्री मुख्य भूमिका निभाई।

Nexon बनी टाटा की धाकड़ कार
टाटा मोटर्स की सब-4 मीटर SUV Nexon ने नया मंथली रिकॉर्ड बनाया। केवल सप्टेंबर में ही 22,500 यूनिट्स बिकने से यह किसी भी टाटा पैसेंजर कार की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री बन गई। Nexon की मजबूती, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और दमदार इंजन विकल्पों के साथ-साथ EV और CNG वर्ज़न ने इसे ग्राहकों की पसंदीदा SUV बना दिया।

महिंद्रा और हुंडई से बढ़त
Vahan पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, सप्टेंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने 40,594 कारें बेचीं, जबकि महिंद्रा की बिक्री 37,015 और हुंडई की 35,443 रही। इन आंकड़ों से स्पष्ट हो गया कि टाटा मोटर्स ने दोनों प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

EV और CNG सेगमेंट में जोरदार प्रदर्शन
टाटा मोटर्स की EV बिक्री सप्टेंबर में 9,191 यूनिट्स तक पहुंची, जिसमें सालाना 96% की वृद्धि हुई। वहीं CNG कारों की बिक्री 17,800 यूनिट्स रही, जो 105% सालाना ग्रोथ को दर्शाती है। इस वित्त वर्ष में अब तक कुल 1,44,397 पैसेंजर व्हीकल बेची जा चुकी हैं, जिसमें EV और CNG की हिस्सेदारी 44% तक पहुंच गई है। Harrier, Safari और Punch की मजबूत मांग ने भी बिक्री को नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की।

Exit mobile version