तमिलनाडु विजय रैली में भगदड़ – 39 मौतें…जब जान बचाने लोग झोपड़ी में घुसे ….भीड़ बढ़ने पर छप्पर फाड़कर निकले… सामने आया भगदड़ का ये VIDEO
तमिलनाडु के करूर में प्रसिद्ध कलाकार विजय की एक रैली में मची भगदड़ से अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में करीब 95 घायल हुए हैं। तमिलनाडू के डीजीपी जी. वेंकटरमन ने पूरी जानकारी दी और बताया कि कार्यक्रम के आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को महज 10 हजार लोगों की संख्या बताई थी। लेकिन कर कार्यक्रम में करीब 27 हजार लोग जुटे थे। इतना ही नहीं विजय भी रैली में शाम को पहुंचे, जबकि सुबह से ही लोग उनका इंतज़ार कर रहे थे।
- तमिलनाडु विजय रैली में भगदड़ – 39 मौतें
- 27 हजार की भीड़ – 10 हजार की अनुमति
- झोपड़ी में घुसे लोग, छप्पर फाड़कर निकले
- विजय की देरी बनी हादसे की वजह?
तमिलनाडु विजय रैली हादसा
करूर में भगदड़ से 39 मौतें, 95 घायल
तमिलनाडु के करूर में सुपरस्टार विजय की रैली मातम में बदल गई. भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ मच गई. 39 लोगों की जान चली गई.करीब 95 लोग घायल हैं. हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग झोपड़ी में घुसकर जान बचाते और छप्पर फाड़कर निकलते नजर आ रहे हैं.
हजारों की भीड़..रात का अंधेरा..चारों तरफ अफरातफरी
जूते-चप्पल बिखरे पड़े..और करुण क्रंदन करती महिलाएं
ये मंजर था विजय की करूर रैली का जहां 39 लोगों की मौत हो गई. और 95 लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. डीजीपी जी. वेंकटरमन ने बताया आयोजकों ने 10 हजार लोगों की बात कही थी। लेकिन करीब 27 हजार लोग उमड़ पड़े। विजय रैली में तय समय से 7 घंटे देरी से पहुंचे। लोग सुबह से धूप में इंतजार कर रहे थे. न पानी, न खाना जबर जब भीड़ बेकाबू हुई तो भगदड़ मच गई।
एक वीडियो में साफ दिखा. लोग पास की झोपड़ी में घुसे.और जब वहां भी सांस लेने की जगह खत्म हुई. तो छप्पर फाड़कर निकलने लगे। सरकार की ओर से हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।। ADGP, IG, DIG और 2000 पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए हैं। वहीं विजय के चेन्नई स्थित घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु की राजनीति में दस्तक दे चुके विजय की रैली अब सवालों के घेरे में है। क्या ये आयोजनात्मक लापरवाही थी या सुरक्षा चूक थी यह जांच रिपोर्ट से तस्वीर साफ होगी लेकिन इस वक्त 39 परिवारों के घरों में सिर्फ़ मातम है। (प्रकाश कुमार पांडेय)