Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

T20 WorldCup 2022,भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

टॉप पर है टीम इंडिया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
T20 WorldCup 2022,भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

T20 WorldCup 2022,भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 विश्व कप में रविवार का दिन खास है। आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होंगी। ये मुकाबला मेलबर्न में होने वाला है। इस मैच पर भारत पाकिस्तान ही नहीं दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। इस मैच में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे तो वहीं पाक टीम के मुखिया बाबर आजम होंगे।
टॉप पर है टीम इंडिया
आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस समय भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर है वहीं पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है। भारत की टीम ने पिछले पांच टी20 मैचों में से चार में विरोधी टीम को परास्त कर जीत हासिल की है। उसने आधिकारिक रूप से दो अभ्यास मैचों में भी हिस्सा लिया था। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 6 रन से मैच जीता तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के चलते मैच रद्द हो गया था। उधर पाकिस्तानी टीम भी अपने हाल के पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से चार जीत चुकी है। पाकिस्तान ने दो अभ्यास मैच भी खेले जहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेम में उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। तो अफगानिस्तान के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश के चलते धुल गया। दोनों टीमों ने अब तक इस प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ 11 मैच खेले हैं। जिसमें भारत ने 8 मैच में जीत हासिल की है। पाकिस्तान महज तीन मैच ही जीत सका। लेकिन रविवार को दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलने की उम्मीद है।
गेंदबाजों को उछाल मिलने की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की पिच वैसे तो बल्ले और गेंद दोनों के अनुकूल होने के लिए जानी जाती है लेकिन मुकाबले की शुरुआत में गेंदबाजों को उछाल मिलने की उम्मीद है। यहां स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना नहीं है। भारत की टीम इस मैदान पर चार टी 20 मैच खेल चुकी है। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। जिसमें भारत को दो बार जीत और एक बार हार का सामना करना पड़ा है तो एक मैच बराबरी पर का रहा। पाकिस्तान ने केवल एक बार मेलबर्न में खेला है। जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर टीमें यहां बॉलिंग करना पसंद करती हैं।
संभावित 11 खिलाड़ियों के नाम
भारत की ओर से रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। उनके साथ केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक विकेटकीपर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह रहेंगे।
पाकिस्तान कीओर से कप्तानी बाबर आजम करेंगे। उनके साथ मोहम्मद रिजवान, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, आसिफ अली, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ है।

Post Views: 225
Tags: Babar AzamRohit SharmaT20 WorldCup 2022 india pakistan high voltage match australia t20 world cup sunday india pakistan melbourne Millions of cricket lovers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version