Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का सुप्रीम प्रदर्शन…बुमराह और जशप्रीत के आगे ढेर हुए अफगानी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 21, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
T20 World Cup Super 8 india vs afghanistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टी-20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई और अब सुपर आठ के अपने मुकाबले को भी जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर आठ की शुरुआत की है।

  • सुपर-8 का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीता
  • अफगानिस्तान को 47 रनों से किया परास्त
  • 20 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए थे 181 रन
  • अफगानी टीम 134 रन पर हो गई ढेर
  • बारबाडोस के मैदान पर बुम बुम बुमराह
  • बुमराह ने 4 ओवर में झटके तीन विकेट
  • अर्शदीप ने भी हासिल किये 3 विकेट

बता दें टीम इंडिया ने बारबाडोस के मैदान पर अफगानिस्तान को 47 रनों से परास्त किया है। इस दौरान सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 53 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन जोड़े। जिसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम महज 134 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने चार ओवर किये। जिसमें एक मेडन के साथ महज सात रन देकर तीन विकेट भी झटके। उधर अर्शदीप सिंह ने भी अफगानियों पर कहर ढाया और 3 विकेट हासिल किये।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अजेय “टीम इंडिया”

सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को परास्त कर अपनी जीत की सिलसिला जारी रखा है। टीम इंडिया अब तक इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपराजय रही है। हालांकि टीम इंडिया का एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। बता दें ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। अपने कप्तान के इस फैसले को टीम इंडिया ने सही साबित कर दिया। बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 53 रन बटोर। उनकी फिफ्टी के सहारे धीमी पिच पर टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बना सकी। उसने अफगान टीम को जीत के लिए  20 ओवर में 182 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।

लक्ष्य का पीछा करने मैदान मं उतरी अफगानी टीम की शुटआत ठीक नहीं रही। अफगान टीम 20 ओवर में महज 134 रन ही बटोर सकी और ऑलआउट हो गई। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किये । जबकि कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली। वहीं एक-एक विकेट अक्षर और जडेजा को भी मिला। अफगान की टीम की ओर से अजमतुल्लाह ओमजई ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।​​​​

सूर्यकुमार यादव ने युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ा

टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड का पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। लेकिन अभी 8.3 ओवर में 62 रन ही बने थे कि कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के साथ विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव संकटमोचक बने और 27 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसमें पांच चौके और 3 छक्के भी लगाए। अर्धशतक बनाने के बाद सूर्यकुमार फजलहक फारूकी की अगली ही गेंद पर कैच दे बैठे और पवेलियन वापस लौट गए।
लेकिन सूर्यकुमार ने इस टी20 विश्व कप में अपनी दूसरा और कुल पांचवां अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह को पीछे छोड़ गये। युवराज ने टी 20 में केवल चार बार ऐसा प्रदर्शन किया था ।

Post Views: 243
Tags: #Afghanistan lost by 47 runs#Barbados field#India vs Afghanistan#T20 World Cup Super 8#TeamIndia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version