ICC ने लगाई Pakistan को लताड़ टी20 वर्ल्ड कप से होगा बहार!

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बना संकट अब पूरी तरह टल गया है। कोलंबो में प्रस्तावित इस महामुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए थे, लेकिन सोमवार रात हुए एक अहम फोन कॉल ने तस्वीर साफ कर दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिसे इस पूरे मामले का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। इस बातचीत के पीछे श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की सक्रिय भूमिका रही। पहले कोलंबो और इस्लामाबाद स्थित हाई कमीशन के जरिए संपर्क साधा गया और फिर शीर्ष नेतृत्व के बीच सीधी बातचीत संभव हो सकी। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने इसे क्रिकेट कूटनीति का बेहतरीन उदाहरण बताया। पाकिस्तान सरकार ने भी पुष्टि की कि इस मुद्दे पर केवल श्रीलंका ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और यूएई समेत अन्य सदस्य देशों ने भी समाधान निकालने की अपील की थी। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके ने पाकिस्तान को 1996 वर्ल्ड कप की याद दिलाई, जब सुरक्षा चिंताओं के बावजूद भारत और पाकिस्तान ने श्रीलंका का साथ दिया था। बातचीत के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इस फैसले से न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह लौटा है, बल्कि खेल के जरिए रिश्तों को जोड़ने की मिसाल भी एक बार फिर सामने आई है।

Exit mobile version