Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के साथ मुकाबले से घबराया पाकिस्तान…बहिष्कार को लेकर अब भी अड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2026
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
T20 World Cup 2026 Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

T20 वर्ल्ड कप 2026

भारत के साथ मुकाबले से घबराया पाकिस्तान

बहिष्कार को लेकर अब भी अड़ा

मुंबई। भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान के रुख पर स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। इस बीच पता चला है कि अगले 48 घंटे इस पूरे मामले में बेहद अहम हैं। और इस दौरान कोई ठोस हल या बड़ा घटनाक्रम सामने आ सकता है।

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए कोलंबो जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन सिर्फ भारत के खिलाफ एक मैच का बहिष्कार अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए कानूनी और संविदात्मक संकट बनता जा रहा है। यह बहिष्कार उस समझौते का उल्लंघन माना जा रहा है, जिस पर खुद PCB सह-हस्ताक्षरकर्ता (co-signee) है।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

अनुबंध उल्लंघन का आरोप

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया “PCB ऐसे अनुबंध का उल्लंघन कर रहा है। जिस पर वह खुद हस्ताक्षरकर्ता है। उस समझौते में साफ तौर पर कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान ICC टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और तटस्थ मैदानों पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। इस समझौते में फोर्स मेज्योर (असाधारण परिस्थिति) जैसा कोई प्रावधान भी नहीं है।”

ICC की शर्तें और PCB की मुश्किल

ICC की Terms of Participation के मुताबिक, कोई भी पूर्ण सदस्य देश (Full Member Nation) यदि अपनी सरकार की ओर से किसी तरह की आपत्ति या चिंता का हवाला देता है, तो उसे उन चिंताओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करना होता है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में जब ICC और PCB प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी, तो इस बिंदु को प्रमुखता से उठाया जाएगा और PCB से यह पूछा जा सकता है कि उसने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए क्या प्रयास किए।

सिर्फ भारत के साथ मैच पर सवाल

पाकिस्तान सरकार द्वारा केवल भारत के खिलाफ मैच को ही निशाना बनाए जाने पर भी ICC सवाल उठा सकता है। सूत्र ने कहा, “जब सिर्फ एक ही मैच को अलग करके देखा जा रहा है, तो यह स्पष्ट होना जरूरी है कि क्या पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगाई है या यह फैसला सिर्फ क्रिकेट और खासतौर पर इसी मैच तक सीमित है।”

IOC नियमों के तहत कार्रवाई की आशंका

इस मामले से जुड़े घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान को प्रतिबंधों (Sanctions) का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उसकी सरकार एक ऐसे खेल संगठन के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है, जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से संबद्ध है। सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जहां सरकार के हस्तक्षेप के कारण ICC स्तर पर इस तरह की कार्रवाई की स्थिति बनी हो।

पाक सरकार के बयान से शुरू हुआ विवाद

रविवार को पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी एक अधिकारिक बयान ने इस पूरे विवाद की शुरुआत की। बयान में कहा गया था “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में हिस्सा नहीं लेगी। गौरतलब है कि इस पूरे मामले पर PCB ने पहले ICC को कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी थी। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक बयान जारी करते हुए ‘चयनात्मक भागीदारी’ (Selective Participation) के पाकिस्तान के रुख पर सवाल खड़े किए हैं। अब सभी की निगाहें ICC और PCB के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं। आने वाले 48 घंटे यह तय करेंगे कि पाकिस्तान का यह फैसला सिर्फ विवाद बनकर रह जाएगा या इसके गंभीर नतीजे सामने आएंगे।

Post Views: 208
Tags: #India-Pakistan match#Pakistan boycott#T20 World Cup 2026Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version