T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा झटका! जियोस्टार ने छोड़ी लाइव स्ट्रीमिंग, फैंस चिंतित!

भारत में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद निराश करने वाली खबर आई है। देश का प्रमुख डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार अब इस मेगा इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करेगा। कंपनी ने आधिकारिक रूप से ICC को सूचित कर दिया है कि वे अगले दो वर्षों के लिए बचे हुए अपने ब्रॉडकास्ट अधिकारों की सर्विस जारी नहीं रख पाएंगे। इससे अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फैंस भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को आखिर कहां देख पाएंगे?

जियोस्टार को भारी वित्तीय नुकसान, इसलिए छोड़े अधिकार

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जियोस्टार लगातार बड़े घाटे से जूझ रहा है। कंपनी ने ICC को बताया है कि 2024-25 में उन्हें लगभग 25,760 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। यही कारण है कि कंपनी ने लाइव ब्रॉडकास्ट से हटने का निर्णय लिया। जियोस्टार (JioHotstar) ने साफ कहा है कि अब वे अपने कॉन्ट्रैक्ट के शेष दो वर्षों की सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

ICC ने नए मीडिया पार्टनर्स की तलाश शुरू की

जियोस्टार के पीछे हटने के बाद ICC ने तुरंत 2026-29 के मीडिया अधिकार बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने Sony Pictures Networks India (SPNI), Netflix और Amazon Prime Video को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अब तक किसी भी प्लेटफॉर्म ने इन राइट्स में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।ICC ने इस पैकेज की कीमत 2.4 बिलियन डॉलर (करीब 16,17,96,00,00,000 रुपये) तय की है। इससे पहले 2024-27 के राइट्स 3 बिलियन डॉलर में बेचे गए थे। ICC की 80% से अधिक कमाई भारत से ही आती है, इसलिए भारत के लिए यह बड़ा मुद्दा है।

भारत का टी20 विश्व कप 2026 शेड्यूल
टी20 विश्व कप 2026 में भारत चार लीग मैच खेलेगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7 बजे से शुरू होंगे।

भारत बनाम अमेरिका – मुंबई – 7 फरवरी 2026
भारत बनाम नामीबिया – दिल्ली – 12 फरवरी 2026
भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – 15 फरवरी 2026
भारत बनाम नीदरलैंड – अहमदाबाद – 18 फरवरी 2026
फैंस के मन में बड़ा सवाल – मैच देखेंगे कहाँ?

जियोस्टार के हटने के बाद क्रिकेट प्रेमी उलझन में हैं। फिलहाल कोई भी नया डिजिटल पार्टनर तय नहीं हुआ है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में ICC की ओर से बड़ा अपडेट मिल सकता है।

Exit mobile version