IND vs ENG LIVE: वानखेड़े में सेमीफाइनल की जंग, फाइनल टिकट के लिए आमने-सामने भारत-इंग्लैंड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की सबसे खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीसरी बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था।
टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल
भारत: इंग्लैंड के बीच महामुकाबला
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पहले ही हासिल कर लिया है।
सेमीफाइनल इतिहास: जीतने वाली टीम बनी चैंपियन
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल बेहद यादगार रहे हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और बाद में खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं 2024 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया और ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो संस्करणों में जो टीम सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत जीतती रही, वही टीम अंत में चैंपियन भी बनी। ऐसे में इस बार का मुकाबला और भी ज्यादा अहम हो गया है।
वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जबकि शाम के मैचों में ओस का असर भी देखने को मिलता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वानखेड़े में खेले गए मैचों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। यहां तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है, जबकि गेंदबाजों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ता है।
भारत के लिए क्या है सीख
भारतीय टीम इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। टीम के बल्लेबाज शानदार लय में हैं और गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित नजर आ रहा है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबलों से भारत को यह सीख मिली है कि शुरुआती ओवरों में विकेट बचाकर खेलना बेहद जरूरी है। इसके अलावा डेथ ओवरों में गेंदबाजी भी भारतीय टीम के लिए अहम होगी, क्योंकि इंग्लैंड की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती है।
इंग्लैंड की रणनीति
इंग्लैंड की टीम भी आक्रामक क्रिकेट के लिए मशहूर है। उनके बल्लेबाज पावरप्ले में तेज शुरुआत करने की कोशिश करते हैं। वहीं गेंदबाजी में उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो बीच के ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों का सामना करना होगा। जिम्मेदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि टीम ने दबाव की स्थिति में संयम दिखाया, जो बड़े टूर्नामेंट में बेहद जरूरी होता है।