T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर भारतीय टीम ने अपनी ताकत और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी टीम इंडिया को बधाइयों का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारतीय टीम और उसके मैनेजमेंट की खुलकर सराहना की। एक पाकिस्तानी टीवी शो में चर्चा के दौरान अख्तर ने कहा कि यह जीत भारत की सोच, सिस्टम और प्रतिभा पर भरोसे का नतीजा है। उन्होंने खासतौर पर कोच गौतम गंभीर की रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि सही खिलाड़ियों को मौका देने से टीम मजबूत बनी। अख्तर ने संजू सैमसन को परिपक्व बल्लेबाज बताते हुए उनकी भूमिका अहम बताई, जबकि अभिषेक शर्मा को भविष्य का खिलाड़ी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना ट्रॉफी जीतना टीम इंडिया की गहराई दिखाता है। अख्तर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग और निवेश का असर अब साफ नजर आ रहा है। शोएब अख्तर ने कहा, ‘भारत में सीनियर खिलाड़ियों को इज्जत दी जाती है. उन्होंने अपने तीनों विश्व विजेता कप्तानों (कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा) को बुलाया था, यह कितना सुंदर था. वे सभी जीत की खुशियां मना रहे हैं. भारत एक इकाई के रूप में विश्व कप जीत की खुशी मना रहा है. भारत को बहुत-बहुत मुबारक है.

Exit mobile version