Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

T-20 World Cup कल से : दीवाली के एक दिन पहले भारत-पाक के बीच भिड़ंत, इस बार होंगे कुछ नए नियम

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2022
in मुख्य समाचार
1
T-20 World Cup कल से : दीवाली के एक दिन पहले भारत-पाक के बीच भिड़ंत, इस बार होंगे कुछ नए नियम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्रिकेट के सबसे तेज फॉर्मेट यानी टी-20 का महामुकाबला (T-20 World Cup) कल से शुरू हो रहा है। कोविड महामारी के चलते ये टूर्नामेंट समय पर नहीं हो सका था। पिछले अक्टूबर-नवंबर में ही UAE में सातवां वर्ल्ड कप खेला गया था और अब साल भर के अंतराल में आठवां टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस बार इस टूर्नामेंट में कुछ नए नियम भी हैं, आइए जानते हैं….

ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में मैच

आठवें टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। सभी मैच ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। भारत सहित सभी टीमें पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस मैच शुरू हो गए हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

भारत-पाक का मैच कब?

इस T-20 World Cup में टीम इंडिया अपना पहला मैच दिवाली के एक दिन पहले 23 अक्टूबर को खेलेगी। खास बात ये है कि ये मैच पाकिस्तान से होने वाला है। इसे लेकर क्रिकेट फैंस काफी रोमांचित हैं।

ऐसे होगा पूरा टूर्नामेंट

16 अक्टूबर से शुरू हो रहा टी-20 वर्ल्डकप लगभग एक महीने चलेगा। टी-20 WC का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सुपर-12 राउंड से उतरेगी।

कितनी टीमें होंगी वर्ल्ड कप का हिस्सा?

पिछली बार की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्वालिफाइंग मुकाबले 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। क्वालिफाइंग राउंड के लिए 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इन्हें ग्रुप A और ग्रुप B नाम दिया गया है। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।

कौन से नए नियम हो रहे लागू?

20 सितम्बर 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव किए। 1 अक्टूबर से ये सभी बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू कर दिए गए हैं। जिसका मतलब है 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा टी-20 वर्ल्ड कप भी इन बदले हुए नियमों के साथ खेला जाएगा।

1- बैट्समैन पिच से बाहर आकर शॉट खेलता है, तो डैड बॉल दी जाएगी।

2 – बॉलिंग टीम अगर कोई अनफेयर मूवमेंट करती है तो अंपायर पेनल्टी लगा सकते हैं।

3- अब नॉन स्ट्राइक एंड पर बॉलिंग से पहले बैट्समैन क्रीज से बाहर हो जाता है और बॉलर स्टंप पर थ्रो मार देता है तो इसे माकडिंग नहीं बल्कि रन आउट ही माना जाएगा।

4- कैच आउट के बाद नए बैट्समैन को स्ट्राइकर एंड पर ही आना होगा।

5- बॉल पॉलिश करने के लिए लार के इस्तेमाल पर कोविड के दौरान बैन था, अब ये बैन हमेशा के लिए लगा दिया गया है।

6- डिलीवरी से पहले स्ट्राइकर एंड पर बॉलर थ्रो मारता है तो उसे डैड बॉल माना जाएगा।

 

Post Views: 305
Tags: India vs PakistanSports newsT-20 WorldCup 2022
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version