Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सीरिया ने की असद से आजादी की घोषणा, देश छोड़कर भागे सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद

DigitalDesk by DigitalDesk
December 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Syria declared independence from Assad plane crash of Syrian President Bashar al Assad who was fleeing the country
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सीरिया में गहराते राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद जिस विमान में सवार होकर देश से भाग रहे थे वह विमान क्रैश हो गया।
बता दें बशर अल असद अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर देश छोड़कर भाग गये हैं। इस बीच खबर आई कि उनका विमान आसमान में क्रैश हो गया। हालांकि असद और उनका परिवार सुरक्षित बताया जा रहा है।
बता दें कि इस समय सीरिया में गृह युद्ध चरम पर है। विद्रोहियों के हमले के बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने परिवार को साथ लेकर राजधानी दमिश्क से सुरक्षित निकल जाना चाहते थे। सीरियाई राष्ट्रपति विमान में परिवार के साथ सवार होकर देश से बाहर चले गये।
बता दें सीरिया में विद्रोही समूह की ओर से राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया गया है। बशर अल-असद भी देश को छोड़ कर जाने को मजबूर कर दिया, लेकिन उनका विमानक्रेश हो गया। अब विद्रोहियों ने रक्षा मंत्रालय के साथ रेडियो-टीवी केंद्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। वे हवाई फायरिंग के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। विद्रोहियों का कहना है यह 50 साल के उत्पीड़न और 13 साल के अपराध, अत्याचार और विस्थापन का अंत है। अब सीरिया असद से आजाद हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि विद्रोहियों के डर से ही बशर अल असद और उनका परिवार देश छोड़ कर भाग गया है।

  • देश छोड़कर भागे सीरियाई राष्ट्रपति
  • सेना ने किया ऐलान राष्ट्रपति की सत्ता खत्म
  • राजधानी दमिश्क पहुंचे विद्रोही
  • प्रधानमंत्री ने विद्रोहियों को दिया सत्ता सौंपने का प्रस्ताव
  • सीरिया ने की असद से आजादी की घोषणा

सीरिया में बशर अल-असद का पिछले 24 साल से चला आ रहा शासन अब खत्म हो चुका है। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर भागने के लिए विवश होना पड़ा। इसके बाद भी वे बच नहीं सके। राजधानी दमिश्क से सीरियाई राष्ट्रपति एक प्लेन में सवार होकर अज्ञात स्थान की ओर भाग गये। बताया जा रहा है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद कथित तौर पर राजधानी दमिश्क को छोड़कर एक अज्ञात जगह भाग गये हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से सीनियर मिलिट्री अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि असद अपने परिवार के साथ एक विमान में सवार होकर वह भाग चुके हैं।
राष्ट्रपति बशर अल असद के भागने की खबर उस समय आई, जब विद्रोही ताकतों की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राजधानी दमिश्क में घुसना शुरू कर दिया। जहां उनका मुकाबला करने के लिए सीरियाई सेना मौजूद नहीं है। यह पूरा घटनाक्रम ईरान और हिजबुल्लाह के लिए एक बड़ा झटका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजधानी दमिश्क के एक मुख्य चौराहे पर हजारों लोग जमा हो गए हैं। जिनमें कई लोग पैदल हैं तो कई लोग अपनी अपनी कार से वहां आ रहे हैं।

Related posts

Mahabharata Kans

महाभारत के ‘कंस’ ने संवार दी थी अमिताभ बच्चन की राह, दोस्ती का कर्ज बिग बी ने यूं चुकाया

June 8, 2026
Janhvi Kapoor

पेद्दि विवाद के बीच वायरल हुआ जाह्नवी कपूर का पुराना बयान

June 8, 2026

अचानक कैसे गायब हुआ विमान

फ्लाइटराडार वेबसाइट के डेटा के अनुसार सीरिया से एक विमान ने दमिश्क हवाई अड्डे से लगभग उस समय आसमान में उड़ान भरी जब राजधानी दमिश्क पर विद्रोहियों की ओर से कब्जा किये जाने की जानकारी मिली थी। इस विमान ने शुरुआत में तो सीरिया के तटीय क्षेत्र की ओर उड़ान भरी, यह क्षेत्र असद का गढ़ माना जाता है। लेकिन फिर अचानक विमान ने यू-टर्न लिया और आसमान में गायब हो गया।
(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 630
Tags: # Syria declares independence from Assad#Bashar al-Assad plane crash#Syrian President Bashar al-Assad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version