रेखा गुप्ता ने गुरुवार 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। वे दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गईं हैं। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक भव्य आयोजन में पद की शपथ ली। यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि बीजेपी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापस लौटी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद अब रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
- रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के सीएम पद की शपथ
- शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी-NDA के बड़े नेता मौजूद
- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
- शालीमार बाग सीट से बनीं पहली बार विधायक
- रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
- एलजी ने दिलाई रेखा गुप्ता को शपथ
- 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी बीजेपी
- सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी
- अब रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
- दिल्ली के 9वें सीएम के रुप में ली पद की शपथ
साहेब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी के कद्दावर विधायक प्रवेश वर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दिल्ली के पूर्व सीएम साहेब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा के सियासी करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 2013 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उस समय वे महरौली सीट से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गये थे। उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेता रहे योगानंद शास्त्री को परास्त किया था। साल 2014 और इसके बाद 2019 में वे पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद भी चुने गए। प्रवेश वर्मा ने ने इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव में हराया था।
दंत चिकित्सक पंकज सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी विधायक पंकज कुमार सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को दिल्ली के विकासपुरी में हुआ था। पंकज सिंह के पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में अडिशनल आयुक्त रहे थे। पंकज सिंह पेशे से एक दंत चिकित्सक हैं। पंकज ने साथ 1998 में बोधगया बिहार के मगध विश्वविद्यालय से BDS की डिग्री हासिल की थी। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी दंत चिकित्सक हैं।
कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली
बीजेपी ने इस बार करावल नगर विधानसभा से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। मिश्रा ने इस सीट पर आप के मनोज कुमार त्यागी को करीब 23 हजार 355 वोटों से परास्त किया था। बता दें करावल नगर बीजेपी का गढ़ माना जाता है। साल 2015 में भी कपिल मिश्रा करावल सीट से आप के टिकट पर भी चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि साल 2019 में उन्होंने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब करावलनगर सीट से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है।
रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
दिल्ली की बवाना सीट से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। दिल्ली में उन्हें भाजपा का बड़ा दलित चेहरा माना जाता है। उन्होंने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के विधायक जय भगवान उपकार को करीब 31 हजार से अधिक वोटों से परास्त किया है। रविंद्र बीजेपी के अजा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। रविंद्र को एक पढ़े लिखे और साफ-सुथरी छवि के नेता के रुप में पहचाने जाते हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। उनके पिता भी सक्रिय राजनीति में रहे थे। लिहाजा वे भी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे।
विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बने मंत्री, ली शपथ
दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी आज मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। वे अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बन चुके हैं। साल 2021 में अकाली छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
आशीष सूद को मिली मंत्री बनने का आशीष , ली पद की शपथ
दिल्ली में जनकपुरी विधानसभा सीट हमेशा से ही चर्चा में रही है। यहां से बीजेपी विधायक आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। आशीष सूद को उपराज्यपाल ने तीसरे नंबर पर शपथ दिलाई। दिल्ली के रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण तब चल रहा था, तब वहां जयश्री राम का जयघोष किया। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।