अलीगढ़। अपने राजनीतिक विचारों के लिए अक्सर ही फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह और उनके बयान अक्सर ट्रेंड करते हैं। स्वरा और सपा नेता फहद की शादी के बाद भी कई तरह की बातें हुईं और दावे-प्रतिदावे भी। स्वरा अपने फैसलों से अक्सर चौंकाती भी हैं। फिलहाल, शादी के बाद एएमयू का माहौल गरम हो गया है।
- दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वद्यालय में स्वरा-फहद की शादी के वलीमा को लेकर विवाद गहरा गया है
- वलीमा मुसलमानों में शादी के बाद दी जाने वाली दावत या पार्टी है
- एएमयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कैंपस में वलीमा का ऐलान किया तो पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी इसके खिलाफ आ गए हैं
- नदीम अंसारी ने एएमयू प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस को भी आगाह किया है और उनसे इसे रोकने को कहा है
हंगामा है क्यों बरपा
नदीम अंसारी ने कहा कि एएमयू एक शिक्षण संस्थान है और यहां पर इस तरह की गतिविधि शोभा नहीं देती। उनका मानना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए वह इस तरह का कोई आयोजन यहां नहीं होने देंगे। नदीम ने तो आगे बढ़कर उन दोनों की शादी पर ही सवाल उठा दिया है।
- नदीम ने स्वरा भास्कर और फहद की शादी पर भी सवाल उठाया और उसे इस्लामी तौर पर नाजायज ठहरा दिया है
- स्वरा और फहद ने कोर्ट मैरेज की है और इसी पर नदीम का कहना है कि जब शादी ही शरिया के हिसाब से जायज नहीं है तो इसमें वलीमा कहां से आ गया
- नदीम का मानना है कि अगर स्वरा मुस्लिम रही होतीं और उनकी स्पेशल मैरिज एक्ट की जगह इस्लामिक तरीके से शादी होती तो ही यह जायज होती
- नदीम ने कहा कि जहां तक बात दावत की है तो इनके शुभचिंतक शहर के किसी भी रेस्टोरेंट, बारात घर या मैरेज गार्डन में यह आयोजन कर सकते हैं
स्वरा और विवाद, चलते हैं एकसाथ
नदीम अंसारी ने पुलिस और प्रशासन को आगाह किया कि इन लोगों के कैंपस में आने से माहौल खराब हो सकता है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस तरीके से कोई भी इवेंट नहीं होने देंगे।
- नदीम ने कहा कि एएमयू एडमिनिस्ट्रेशन और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि शाहीन बाग और टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे लगेंगे
- अगर इस पर तत्काल एक्शन नहीं हुआ तो परिणाम के लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा, ऐसा नदीम ने कहा है
- नदीम अंसारी ने कहा कि फहद हमारे यहां के स्टूडेंट रहे हैं और उन्होंने शादी की है यह अच्छी बात है
- राजनीति गलत है, उनकी शादी हो गई है, वह आराम से खुश रहें, उन्हें कोई परेशानी नहीं ह
- नदीम बोले- इस मामले में कैंपस को क्यों लेकर आ रहे हैं, यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है, इस तरह के आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शोभा नहीं देते
देखें वीडियो-
