Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

महाराष्ट्र में सरकार का शपथ ग्रहण समय तय…मुखिया कौन सस्पेंस बरकरार…इन महत्वपूर्ण विभागों को लेकर अड़े महायुति घटक दल

DigitalDesk by DigitalDesk
December 1, 2024
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Suspense continues as to who will be the Chief Minister of Maharashtra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सरकार के गठन और सीएम के साथ मंत्रिमंडाल की शपथ ग्रहण की तारीख भी आ गई। हालांकि राज्य में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर चल रहे अटकलों के दौर बीच शनिवार देर शाम महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि ‘महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। पीएम की उपस्थिति में गुरुवार 5 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान पर संपन्न होगा।

बता दें महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को चुनाव में राज्य की 288 में 230 विधानसभा सीटें मिलीं हैं। जिसमें से भाजपा की 132 सीटें हैं। पिछले दिनों गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर हुई बैठक से पहले ही राज्य के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे कह चुके थे कि सीएम को लेकर भाजपा का जो भी फैसला होगा वे उसे मंजूर करेंगे। हालांकि दिल्ली से लौटते ही एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के गृहमंत्री का पद अपनी पार्टी को मिले इसे लेकर अड़ गए। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए थे। हालांकि इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। हां यह ज़रूर स्पष्ट हो गया कि मुंबई में अगली बैठक के बाद सीएम फेस का सस्पेंस खत्म हो जाएगा। हालांकि यह बैठक होने वाली थी लेकिन अचानक शिंदे अपने गांव चले गए। जिसके कारण यह बैठक आज 1 दिसंबर को होगी। ऐसे में क्या माना जाए कि शिंदे अभी संतुष्ट नहीं हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • महाराष्ट्र का नया CM कौन?
  • शाह के साथ बैठक बेनतीजा ,सस्पेंस बरकरार
  • दिल्ली के बाद मुंबई में लगेगी अंतिम मुहर
  • मंत्रालयों पर माथापच्ची जारी
  • महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर सबकी नज़र
  • सीएम सहित मंत्रियों की संख्या 43
  • 6 विधायक पर 1 मंत्री बनाने की योजना

वैसे कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने जब से अपने आपको इस रेस से बाहर किया है। माना जा रहा है देवेंद्र फडणवीस नए सीएम हो सकते हैं। खैर दिल्ली में गुरुवार को अमित शाह के साथ हुई महायुति की बैठक के बाद मुंबई में आज 1 दिसंबर को बैठक हो सकती है। इस बैठक में सीएम का सस्पेंस खत्म हो जाएगा। लेकिन बात यह भी सामने आ रही है कि शिंदे गृह मंत्रालय और महायुति के आयोजक का पद लेने के इच्छुक है। साथ ही कुछ प्रमुख विभागों की ओर नजर है। वैसे प्रमुख विभागों की तरफ अजीत पवार की भी नजर है। वैसे किन किन विभागों पर किसकी नजर है और कौन सा विभाग किसे मिल सकता है। इस पर भी करेंगे।

सीएम पर सस्पेंस विभागों पर नज़र

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन और सत्ता साझेदारी को लेकर महायुति के शीर्ष नेता गुरुवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की गई। बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार शामिल रहे। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन 2 दिसंबर तक हो जाएगा। बैठक के बाद महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

मंत्रालयों का फॉर्मूला

  • महाराष्ट्र में कुल मंत्री हो सकते हैं_43
  • हर 6 विधायक पर बनेंगे एक मंत्री
  • बीजेपी के खाते में आयेंगे_ 21 से 22 मंत्री
  • शिवसेना (शिंदे) में आयेंगे_10 से 12 मंत्री
  • एनसीपी (अजीत) में आयेंगे_ 8 से 9 मंत्रालय

अगर बात की कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने वाले एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के लिए गृह मंत्रालय के साथ महत्वपूर्ण विभागों पर नजर लगाए हुए हैं। शहरी विकास और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम मंत्रालय के अलावा शिंदे राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक न्याय सहित अन्य विभागों के लिए भी कोशिश कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे केंद्र सरकार में एक कैबिनेट के साथ एक राज्य मंत्री की मांग भी अपनी पार्टी के लिए कर सकते हैं।

  • मंत्रालयों पर शिंदे की नज़र
  • गृह मंत्रालय
  • शहरी विकास
  • महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम
  • राजस्व
  • कृषि
  • स्वास्थ्य
  • ग्रामीण विकास
  • उद्योग
  • सामाजिक न्याय
  • अजित को चाहिए डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्रालय

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ वित्त विभाग के लिए भी पैरवी कर रहे हैं। हालांकि, बीजेपी रणनीतिक महत्व का हवाला दिया। वित्त और योजना विभाग पर नियंत्रण बनाए रखने की इच्छा भी जताई है। अजित पवार ने अपनी ओर से डिप्टी सीएम के साथ खाद्य और नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, ग्रामीण विकास और सहकारिता के साथ अन्य प्रमुख विभागों की भी मांग की सकती है।।

मंत्रालय और अजित पवार की मांग

  • वित्त विभाग
  • कृषि
  • खाद्य और नागरिक आपूर्ति
  • महिला एवं बाल कल्याण
  • चिकित्सा शिक्षा
  • खेल
  • ग्रामीण विकास और सहकारिता

महायुति गठबंधन में प्रमुख भागीदार बीजेपी गृह, वित्त, आवास, शहरी विकास, सिंचाई, ऊर्जा, लोक निर्माण, पर्यावरण और पर्यटन, संसदीय मामले, कौशल विकास और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को अपने पास रखने पर अड़ी हुई है।

बीजेपी का प्लान

  • गृह मंत्रालय
  • आवास मंत्रालय
  • शहरी विकास मंत्रालय
  • वित्त मंत्रालय
  • सिंचाई मंत्रालय
  • ऊर्जा मंत्रालय
  • लोक निर्माण मंत्रालय
  • पर्यावरण और पर्यटन
  • संसदीय मामले
  • कौशल विकास
  • सामान्य प्रशासन

सियासी सूत्र बताते हैं कि मंत्री पदों का वितरण प्रत्येक छह विधायकों पर एक विभाग के फार्मूले पर हो सकता है। इस तरह से बीजेपी के पाले में 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं। ऐसी उम्मीद महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं को है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) को 10 से 12 मंत्री और विभाग दिये जा सकते हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 8 से 9 मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। बता दें महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के सहित कुल मंत्री पदों की संख्या 43 से अधिक नहीं हो सकती।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 647
Tags: #Chief Minister of Maharashtra#Chief Minister Swearing-in#Maharashtra Government#Mahayuti Governmentmaharashtra assembly election 2024Prime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version