भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया, पहले टी20 की तरह चेन्नई में भी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, बटलर ने एक बार फिर टीम को मुश्किल से उबारा और 30 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। बटलर के अलावा ब्राइडन कार्से ने 17 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता। तिलक ने ना सिर्फ अपनी इस पारी से भारत को जीत दिलाई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया। तिलक टी20 में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक का पिछली चार टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में स्कोर नाबाद 72, नाबाद 19, नाबाद 120 और नाबाद 107 रन है। इस तरह तिलक अबतक बिना आउट हुए लगातार 318 रन बना चुके हैं जो किसी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है। तिलक ने इस मामले में मार्क चापमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में टी20 में बिना आउट हुए लगातार 271 रन बनाए थे। जबकि श्रेयस अय्यर ने 2022 में इस दौरान 240 रन और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने 2018 में बिना आउट हुए लगातार 240 रन बनाए थे।
उभरते सितारे को सूर्य का नमस्कार…तिलक के तूफान में उड़ा इंग्लैंड
उभरते सितारे को सूर्य का नमस्कार...तिलक के तूफान में उड़ा इंग्लैंड
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: # international cricketSurya Kumar Yadav
Related Content
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, लेकिन कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई टेंशन
By
DigitalDesk
September 5, 2026
सीएमजी का नया कार्यक्रम "टीवी नाटक कंसर्ट" लांच होगा
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Gold Price: सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट, रिटेल बाजार में फिर भी महंगा सोना
By
DigitalDesk
September 5, 2026