सूर्य के गोचर से इन 7 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

surya rashi parivartan

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल से फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर अलग अलग राशियों पर अलग अलग होगा लेकिन सूर्य के इस गोचर का सबसे सकारात्मक परिणाम दो राशियों पर देखने को मिलेगा। इन राशियों में

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के ले सूर्य का गोचर सबसे ज्यादा करियर पर असर डालेगा। करियर में ग्रोथ मिलेगी और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इस समय व्यावसायी भी नया बिजनेस शुरू कर सकते है। ग्रहों की परिस्थियां अनुकुल हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को धन लाभ की संभावना है। करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे नई नौकरी की संभावनाऐं भी प्रबल है। इसके अलावा व्यावसाय में भी जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बेहतर परिणाम देने वाला होगा। स्वास्थय के हिसाब के सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा । कर्क राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे प्रमोशन के चांस है साथ ही अचानक धनलाभ मिलेगा। आफिस में सहयोगियों से अच्छे संबंध रहेंगे। आय में वृद्दि के संकेत हैं और विदेश यात्रा हो सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर करियर में ग्रोथ लाने के साथ साथ व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ होगा। व्यव्साय में विस्तार होगा और आय के अलग अलग स्त्रोत तैयार होगें।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बितेगा। करियर के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी । आपकी मेहनत की लोग सराहना करेंगे।  आय के अलग अलग स्त्रोतों से आय आना प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थय और परिवार के लिहाज से ये गोचर आपके लिए सकारात्मक है।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ परिणाम देने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए पुरानी उधारी के पैसे वापस मिलने का योग है। करियर और व्यवसाय दोनों में सरकारात्मक परिणाम मिलेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी औऱ पैसों की बचत भी होगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर शुभ फलदायी है। व्यवसाय उन्नत होगा।धन प्राप्ति के योग हैं।

देखें वीडियो-

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा धनलाभ

 

Exit mobile version