surya Gochar 2022:सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन जानें आपकी राशि पर कितना शुभ कितना अशुभ

सूर्य राशि परिवर्तन

16 दिसंबर से सूर्य का गोचर हो रहा है। सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य धनु राशि में गोचर करने जा रहा है। इस साल में सूर्य का ये आखिरी गोचर है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है ऐसे में सूर्य के गोचर का राशियों पर सीधे फर्क पड़ता है आइए बताते हैं आपको कि सूर्य के गोचर का किस राशि पर क्या फर्क पड़ेगा –

मेष राशि

इस राशि के छात्रों को सूर्य के गोचर अच्छा है । लव लाइफ भी अच्छी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार कि विस्तार करने के लिए अच्छा समय है साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

 

वृषभ राशि

 

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सूर्य का गोचर सेहत को नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यर्थ विवादों में न पड़ें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को व्यापार पर विशेष ध्यान देना होगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर निम्न फलदायी है। स्वास्थ्य में लापरवाही करना ठीक नहीं है।

कर्क राशि

 

कर्क राशि के लोग अपने शत्रुओं पर भारी रहेंगे। कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में शत्रु दिक्कत दे सकते हैं लेकिन वो आपका नुकसान नहीं कर पाऐंगे।

सिंह राशि

सूर्य का ये गोचरकाल सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नए वाहन खरीदेनें के योग हैें  । वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के सूर्य का गोचर मिला-जुला परिणाम देगा। अगर आपका विवाह हो चुका है कि आपके जीवन साथी को प्रोफेशलन लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। इस राशि के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक रूप से फायदा देगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए गोचर बहुत शुभ फलदायी होगा। सूर्य का गोचर में आपका भाग्योदय होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस दौरान परिवार का साथ मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में और बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में शुभफल देगा। पारिवारि जीवन बेहतर और सुखमय होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत शुभ फलदायी है। सूर्य का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा फल देगा। कामयाबी आपके साथ होगी ।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सूर्य के गोचर में सावधानी रखनी होगी। इस राशि के लिए सूर्य का गोचर खर्च बढ़ा सकता है। राशि के जातकों को इस दौरान बुरी संगत से बचना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फल देगा। अगर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं. तो अब आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से कर रहे कामों मे सफलता मिलेगी अगर आप अकेले हैं तो आपको अपना प्यार मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। करियर के लिहाज से ये गोचर फलदायी होगा लेकिन जो जातक बिजनेस करते हैं नको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Exit mobile version