Friday, November 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी चिंता, पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर, मिडिल ईस्ट के तनाव पर टिकी नजरें

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2026
in बिजनेस, स्पेशल
0
Petrol and diesel prices
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी चिंता, पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर, मिडिल ईस्ट के तनाव पर टिकी नजरें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी, होर्मुज स्ट्रेट और रेड सी में हमलों से सप्लाई बाधित होने का खतरा। घरेलू बाजार में ज्यादातर शहरों में ईंधन के दाम स्थिर, नोएडा में बढ़ोतरी दर्ज।

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल ने भारत सहित दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव, तेल रिफाइनरियों और समुद्री टैंकरों पर हमलों के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका गहराने लगी है। हालांकि, इसका असर फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों पर व्यापक रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार, 27 नवंबर को देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी रहीं।

Related posts

गेहूं की रोटी के अलावा खाइए ये 7 रोटियां, सेहत को मिलेंगे कई फायदे; जानिए किसमें कितना दम

गेहूं की रोटी के अलावा खाइए ये 7 रोटियां, सेहत को मिलेंगे कई फायदे; जानिए किसमें कितना दम

November 26, 2026
Senco Gold के शेयरों में 8% की जोरदार तेजी, दिवाली सीजन में कंपनी ने बनाया 2,426 करोड़ रुपये की बिक्री का रिकॉर्ड

Gold-Silver Price Today: सोना ₹3,907 और चांदी ₹9,680 सस्ती, 26 नवंबर को जानें भोपाल समेत प्रमुख शहरों के भाव

November 26, 2026

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया। चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर रहा। नोएडा में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 12 पैसे महंगा हुआ।

कच्चे तेल में तेजी की वजह क्या?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। हूथी विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की जजान रिफाइनरी को निशाना बनाए जाने और इससे पहले रास तनुरा तेल केंद्र पर हमले की घटनाओं ने ऊर्जा आपूर्ति को लेकर आशंकाएं बढ़ा दी हैं। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमले की खबर ने समुद्री परिवहन की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा दी है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी तरह की बाधा का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। इसी तनाव के बीच डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड पिछले कारोबारी सत्र में 97 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ।

भारत में कीमतों पर क्यों नहीं दिख रहा बड़ा असर?

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल काफी हद तक स्थिर हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्पाद शुल्क में कटौती और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की भूमिका के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ने दिया गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों ने भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक ईंधन मूल्य संकट से बचाने में मदद की है। उनके मुताबिक, केंद्र ने नवंबर 2021, मई 2022 और मार्च 2026 में उत्पाद शुल्क में कटौती की। सरकारी तेल कंपनियों ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के दौरान नुकसान उठाकर घरेलू कीमतों को नियंत्रित रखने में भूमिका निभाई।

आगे क्या होगा?

अब बाजार की नजर रविवार को होने वाली ओपेक की बैठक पर है। इसमें 2027 के लिए तेल उत्पादन और आपूर्ति की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। मिडिल ईस्ट का तनाव, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और तेल उत्पादक देशों के फैसले आने वाले दिनों में कच्चे तेल की दिशा तय करेंगे।

फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों में व्यापक बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन यदि तनाव लंबा खिंचता है और तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका असर भारत के ईंधन बाजार पर भी पड़ सकता है।

Tags: #Surge in crude oil prices #sparks concern petrol and diesel prices remain stable for now with all eyes on tensions in the Middle East
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version