Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

WhatsApp Privacy Policy:व्हाट्सएप को सुप्रीम फटकार,जरुरी नहीं की लोग व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करें

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2023
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार
0
WhatsApp Privacy Policy:व्हाट्सएप को सुप्रीम फटकार,जरुरी नहीं की लोग व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करें

supreme court on whatsapp privacy policy

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Supreme Court On WhatsApp Privacy Policy: व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को सख्त हिदायत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 और 2021 की वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ी सुनवाई के दौरान कहा है कि वॉट्सऐप इस बात का प्रचार करे कि यूजर्स के लिए इसकी प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करना जरूरी नहीं है।

  • Whatsapp की भारतीय यूजर्स के लिए प्राइवेसी पॉलिसी
  • प्राइवेसी पॉलिसी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
  • डेटा को व्हाट्सएप द्वारा साझा करने को दी चुनौती
  • सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
  • प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करना जरूरी नहीं

दरअसल मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp की ओर से भारतीय यूजर्स के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए बदलावों की अनिवार्यता को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था। जहां वॉट्सऐप को फटकार लगाई गई है। वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी की 2021 प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करना जरूरी नहीं है और कोर्ट चाहता है कि यह बात सभी भारतीय यूजर्स तक पहुंचाई जाए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मार्च में लाया जाएगा नया डेटा संरक्षण विधेयक

सुनवाई के दौरान यह तत्य सामने आया कि मार्च में संसद में एक नया डेटा संरक्षण विधेयक लाया जाएगा। अदालत ने व्हाट्सएप से कहा कि वह मीडिया में अपने हलफनामे का व्यापक प्रचार करे कि लोग फिलहाल उसकी 2021 गोपनीयता नीति का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को 2021 में पांच अखबारों में विज्ञापन देने का आदेश दिया है ताकि मीडिया में सरकार के सामने अपने उपक्रम का प्रचार किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट दो छात्रों, कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया सेठी द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। जिन्होंने फेसबुक और अन्य के साथ उपयोगकर्ताओं के डेटा को व्हाट्सएप द्वारा साझा करने को चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सुनवाई के दौरान कहा कि वह बजट सत्र में डेटा संरक्षण विधेयक पेश किए जाने के बाद व्हाट्सएप की मूल कंपनी फेसबुक और अन्य के साथ उपयोगकर्ताओं के डेटा साझा करने की नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करेगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को बताया कि डेटा संरक्षण विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे भाग में पेश किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दूसरे भाग में प्रशासनिक मुद्दों के तहत एक नया डेटा संरक्षण विधेयक पेश किया जाएगा। हमने हलफनामा दाखिल किया है।

बिल पेश होने तक करना होगा इंतजार

व्हाट्सएप का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट को बिल पेश होने का इंतजार करना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिल पेश होने का इंतजार करने में कोई हर्ज नहीं है और इस बीच आसमान नहीं गिरने वाला है।

आखिर क्या है वाट्सऐप की नई पॉलिसी

वाट्सऐप का इस बार में पहले से कहना है कि नई पॉलिसी किसी भी यूजर के निजी मैसेज से छेड़छाड़ के लिए नहीं है। बल्कि इसमें यूजर का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके साथ ही वाट्सऐप का यह कहना है कि जब तक पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन कानून नहीं आ जाता हम इसी तरह नई प्राइवेसी पॉलिसी के लिस यूजर्स को रिमांइडर भेजते रहेंगे।

Post Views: 137
Tags: Challenge in the Supreme Court dataIndian users privacy policyWhatsApp
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version