Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गैस कांड पीड़ितों को सुप्रीम झटका,मुआवजा बढ़ाने की मांग, SC ने खारिज की केन्द्र सरकार की याचिका, मांगे 7800 करोड़ रुपये

DigitalDesk by DigitalDesk
March 14, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Supreme Court dismisses
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे की राशि बढ़ाने की केंद्र सरकार की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी है। केन्द्र सरकार ने अपनी याचिका में गैस पीड़ितों को यूनियन कार्बाइड से करीब 7 हजार 800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिलाने की मांग की थी।

इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस अभय एस ओक, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच में याचिका दायर की गई थी। जिसे लेकर बेंच ने कहा कि यदि केस फिर से खोला जाता है तो इससे मुश्किलें बढ़ेंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें केन्द्र सरकार ने साल अपनी 2010 में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की थी। जिस पर 12 जनवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि पीड़ितों को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा यूनियन कार्बाइड कार्पोरेशन पर और अधिक मुआवजा देने के लिए बोझ नहीं डाल सकते। कोर्ट को इस बात निराशा हुई है कि इस मामले पर पहले ध्यान नहीं दिया गया।

गैस पीड़ितों को अब तक 6 गुना मुआवजा

अब तक गैस पीड़ितों को नुकसान की तुलना में लगभग 6 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार आरबीआई के पास रखे 50 करोड़ रुपये का उपयोग गैस पीड़ितों की जरूरत के हिसाब से कर सकती है। क्योंकि ये केस फिर से खोला जाता है तो इससे यूनियन कार्बाइड को ही फायदेमंद मिलेगा और पीड़ितों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। बता दें केन्द्र सरकार की ओर से दिसंबर 2010 में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की गई थी। वहीं गैस हादसे के बाद यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन की ओर से गैस पीड़ितों को करीब 470 मिलियन डॉलर का मुआवजा गया था। ऐसे में पीड़ितों ने अधिक मुआवजा देने की मांग करते हुए कोर्ट में अपील की थी। जिस पर केंद्र सरकार ने साल 1984 की गैस कांड पीड़ितों को डाउ केमिकल्स से 7 हजार 844 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग की गई।

गैस हादसे में गई 25 हजार से ज्यादा लोगों की जान

गैस हादसे में करीब 25 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी। यह दावा किया है गैस पीड़ित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने। उन्होंने बताया साल 1997 में मृत्यु के दावों के रजिस्ट्रेशन को रोक दिया था। इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट को बता रही है कि आपदा से केवल 5 हजार 295 लोगों की ही मौत हुई है। जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि साल 1997 के बाद से आपदा के चलते बीमारियों से हजारों लोग मरते रहे हैं। इस तरह गैस हादसे में मौतों का असली आंकड़ा 25 हजार से अधिक है।

Post Views: 139
Tags: compensationcurative petitiongas scandalgas victimsSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version