राणा सांगा विवाद: रामजी लाल सुमन के ​काफिले के हमले का विरोध…इस दिन सड़क पर उतरेगी UP में समाजवादी पार्टी

Support of Samajwadi Party Rajya Sabha member Ramji Lal Suman

राणा सांगा विवाद: रामजी लाल सुमन के ​काफिले के हमले का विरोध…इस दिन सड़क पर उतरेगी उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी

राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के समर्थन में अब पार्टी खुलकर उतर आई है। समाजवादी पार्टी के सांसद के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले के बाद पार्टी ने स्टैण्ड लिया है।

सपा सांसद के काफिले पर हुए हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी करणी सेना की ओर से ली गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हमले को लेकर सरकार को कटघेरे में खड़ा किया और जोरदार हमला बोला था। अब पार्टी सांसद के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ सपा 1 मई गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रपति के नाम से जिला अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इधर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर तंज कसते हुए कहा है कि लग रहा है बुल्डोजर का टायर भी उन लोगों ने फेंक दिया है। इसलिए इस बार बुलडोजर नहीं चलता नजर आ रहा है। अखिलेश यादव ने पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले को लेकर जोरदार पलटवार किया। अखिलेश यादव ने जोर देते हुए कहा कि ये रामजीलाल सुमन और हमको धमकी नहीं है। यह राज्य में कानून व्यवस्था का सवाल है। उन लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। यह लोग राज्य के पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। यह चुनौती उन लोगों के लिए है जिन्होंने राज्य में जीरो टॉलरेंस की बात कही है। उनके ही राज्य में कुछ भी हो रहा है।

सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जिससे एफआईआर दर्ज हुई थी। उसकी स्याही भी अभी सूखी नहीं थी कि हमला करने वाले लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया गया था। समाज वादी पार्टी के मुखिया ने कहा रामजी लाल सुमन और दलित वर्ग के लोगों के साथ यूपी में जो अन्याय हो रहा है। इस उत्तर प्रदेश में इस वर्ग पर महा अन्याय हो रहा है। नाइंसाफी को पीडीए परिवार के लोग सब देख और समझ रहे हैं।

आरोप करणी सेना पर लगे

समाज वादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर होने वाले प्रदर्शन के संबंध में यूपी में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों समेत सभी जिलों के सभी पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष पाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना ने हमला किया है। करणी सेना की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। रामजी लाल सुमन के आवास पर भी हमला किया जा चुका है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
ऐसे में रविवार 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में कायराना हमला किया गया था। समाज वादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करणी सेना सांसद के काफिले पर हमला किया था। जिससे उनके काफिले के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को चोट भी पहुंची है।

हमलावरों को सरकार का खुला संरक्षण

सपा प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हमलावरों को सरकार का खुला संरक्षण मिला है। इससे राज्य सरकार की दलित विरोधी मानसिकता भी उजागर हो रही है।

Exit mobile version