नॉर्वे के इस अनोखे आईलैंड में 70 दिनों तक नहीं ढलता है सूरज, रात के 2 बजे खुलती है मार्केट की दुकाने 

सूरज सुबह के साथ हमारे जीवन में भी रोशनी लाता है. हालांकि ये एक समय बाद फिर ढल जाता भी जाता है. सुबह के बाद शाम होना, दिन के बाद रात होना ये सभी चीजे कुदरत पर निर्भर करती है.लेकिन सोचकर देखिए कि अगर सूरज शाम को ढले ही न , सोचने में ही बड़ा अजीब लग रहा होगा क्योंकि अगर सूरज डूबेगा नहीं तो रात नहीं होगी और हमारे जीवन का बैलेंस भी बिगड़ जाएगा. लेकिन ये क्या आप जानते है दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां सूरज महीनों महीनों तक नहीं ढलता है. बता दें कि नॉर्वे में सोमरसॉय नाम का एक अनोखा आइलैंड है जहां सूरज महीनों महीनों तक नहीं ढलता है. चलिए इस आईलैंड के बारे में आपको ओर रोचक बाते बताते हैं.

 

70 दिनों तक नहीं ढलता सूरज
नॉर्वे के सोमरसॉय आईलैंड पर 70 दिनों के लिए सूरज ढलता नहीं है. ये 70 दिन मई से लेकर जुलाई तक रहते है और खास बात है कि इन 70 दिनों के बाद अगले 90 दिनों तक  सूरज निकलता ही नहीं है. ये अजीबोगरीब टाईम साईकल यहां के रहने वाले गिने चुने 500 लोग झेलते है. इस टाईमिंग साईकल के कारण लोगों को बहुत से कामों में  मुश्किल का सामना करना पड़ता है. इन्हीं दिक्कतों के कारण कई समय से सोमरसॉय के नागरिक इलाके को दुनिया का पहला टाइम फ्री जोन घोषित करने की डिमांड कर रहे है.

 

कामकाज का नहीं है टाईम टेबल
आईलैंड के निवासी बहुत समय से इलाके को टाइम फ्री जोन घोषित करने का कैंपन चला रहे है. उनका कहना है कि 70 दिन उनके लिए कोई अहमियत नहीं रखते है. वे कभी भी कुछ भी कार्य कर लेते है. कोई 2 बजे भी घर पेंट करता है तो कोई रात के 2 बजे दुकान खोल लेता है. यहां के लोग बिजनेस और कामकाज के लिए कोई टाईमटेबल नहीं रखते हैं. हालांकि होटल और सरकारी जगहों पर घड़ी का इस्तेमाल किया जाता है. यहां के लोगोंं का सिर्फ इतना कहना है कि उन्हें घड़ी की बंदिशें नहीं चाहिए.

 

इन जगहों पर भी नहीं होता सूर्यअस्त
नॉर्वे के अलावा ऐसे और भी देश है जहां सूरज महीनों – महीनों तक नहीं ढलता है. इन देशों में आइसलैंड, कनाडा , स्वीडन, अलास्का, और फिनलैंड शामिल है. इन सारे देशों में एक बात कॉमन है कि ये सारे ठंडे देश है.

Exit mobile version