17 अगस्त को सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन
ग्रहों का राजा सूर्य 17 अगस्त से राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश कर रहे है। सिंह राशि सूर्य देव की अपनी राशि है। सूर्य मान सम्मान पद और प्रतिष्ठा का कारक होता है इसलिए सूर्य का राशि परिवर्तन राशियों पर सीधे असर डालता है। सूर्य का ये गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत है। सूर्य के गोचर से कौन से राशियों के जिन बदलने वाले है आइए बताते हैं आपको-
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर शुभ होगा। माता पिता और बच्चों के बीच में बांड अच्छा । माता पिता को बच्चों की तरफ से शुभ संकेत मिलेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और साथ ही प्रोफेशनल्स को नौकरी में तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि- सूर्य के इस गोचर से आप साहस और आत्मविश्वास से भर जाऐंगे।। धार्मिक कामकाज में रूचि बढ़ेगी साथ ही यात्रा के योग भी बनेंगे। आर्थिक मामलों में भी आपके हालात ठीक होंगे।
कर्क राशि –कर्क जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत अनुकुल परिणाम लाने वाला है। सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों को पक्ष मे काम करेगा और कर्क राशि के जातक के मन में ऐसे विचार आऐंगे जो प्रोफेशनली आपकी मदद करेगा। आर्थिक स्थितियामं मजबूत होंगी साथ ही परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि- करियर के लिहाज से ये गोचर आपको सफलता देगा। प्रोफेशनल स्तर पर आपको कई सारे असवर मिलेगें। गोचर के दौरान वृश्चिक के जातकों को अपनी आलोचना को सकारात्मक तौर पर लेना चाहिए।
धनु राशि-आत्मविश्वास और साहस में वृद्दि होगी। भाग्य आपका साथ देगा और सूर्य के गोचर से आपको परिवार का भाई बहनों का साथ मिलेगा। धार्मिक कारणों से तीर्थ यात्रा करेंगे और विदेश जाने के भी योग है।