Weather News Update 21 june 2025: गर्मी के ठंडे पर तेवर…अब बारिश से आफत की बारी…जानें कहां होगी हल्की कहां होगी भारी…आज रेनकोट साथ रखें यहां बरसेगा खूब पानी…

Summer is cool but now it time for rain to bring trouble know where it will be light and where it will be heavy

Weather Update 21 june 2025: गर्मी के ठंडे पर तेवर…अब बारिश से आफत की बारी…जानें कहां होगी हल्की कहां होगी भारी…आज रेनकोट साथ रखें यहां बरसेगा खूब पानी…

Weather News Update:भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के कई इलाकों में इन दिनों बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आज 21 जून 2025 के लिए मौसम विभाग की ओर से जानकारी साझा की है। वह उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मॉनसून South-west monsoon और उससे जुड़ी तेज बारिश, बिजली गिरने और आर्द्रता Humidity की स्थिति को भी दर्शाती है। आइए देश के विभिन्न हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम जानते हैं।

दिल्ली-NCR का मौसम (21 जून 2025)

येलो अलर्ट जारी – बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका।
अधिकतम तापमान: 36°C
न्यूनतम तापमान: 27°C
ह्यूमिडिटी: 80% तक बढ़ने की संभावना।
सुबह: हल्की बारिश की संभावना।
दोपहर/शाम: बादल छाए रहेंगे, और शाम/रात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बिजली गिरने का खतरा है, खुले स्थानों से बचें।

बारिश की चेतावनी – जिन राज्यों में अलर्ट जारी
भारी बारिश संभावित
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़
गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद
इन क्षेत्रों में भारी बारिश, भूस्खलन, और फ्लैश फ्लड की चेतावनी है।

मॉनसून की प्रगति
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब
हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख के हिस्सों तक पहुंच चुका है।
पूर्वी भारत और मध्य भारत में भी सक्रिय है।
आगामी दिनों में उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ने की संभावना।

सावधानी संबंधी सुझाव
बारिश के दौरान बिजली की गड़गड़ाहट होने पर खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, और नदी किनारे न जाएं।
भारी बारिश वाले क्षेत्रों में बिना आवश्यकता यात्रा से बचें।
पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन संभावित है, अलर्ट पर रहें।

भारत में मानसून का असर….. आधे देश में भारी बारिश का अलर्ट

भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसके चलते भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर एजेंसी के अनुसार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

झारखंड में भारी आफत की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आज अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव और यात्रा में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर और मध्य भारत पर भी असर
असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में भूस्खलन, बिजली गिरने और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले राज्य
गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक तटीय क्षेत्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम आदि राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अचानक भारी वर्षा भी हो सकती है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version